आक्रोशित छात्रों ने किया रोड जाम

भागलपुर: जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय की ओर से मौजी लाल झा इंटर कॉलेज, चंपानगर को अंक पत्र नहीं दिये जाने का खामियाजा गुरुवार को राहगीरों व वाहन सवार लोगों को ङोलना पड़ा. कॉलेज के छात्रों ने भागलपुर-सुलतानगंज मार्ग पर टायर जला कर सड़क जाम कर दिया. घंटों जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी व हंगामा किया. […]
भागलपुर: जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय की ओर से मौजी लाल झा इंटर कॉलेज, चंपानगर को अंक पत्र नहीं दिये जाने का खामियाजा गुरुवार को राहगीरों व वाहन सवार लोगों को ङोलना पड़ा. कॉलेज के छात्रों ने भागलपुर-सुलतानगंज मार्ग पर टायर जला कर सड़क जाम कर दिया.
घंटों जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी व हंगामा किया. सूचना पर नाथनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. थानाध्यक्ष ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से बात की. थानाध्यक्ष ने दो घंटे में मार्क्स सीट मिल जाने का भरोसा दिलाया, तो छात्र सड़क से हटे और आवागमन बहाल हो सका. छात्रों का कहना था कि वे विभिन्न कॉलेजों में पार्ट वन में नामांकन के लिए आवेदन कर चुके हैं.
टीएमबीयू ने 30 जून तक ही नामांकन लेने का निर्देश कॉलेजों को दिया है. समय रहते उन लोगों को मार्क्स सीट नहीं मिला, तो वे नामांकन से वंचित रह जायेंगे. वे लोग डीइओ कार्यालय भी गये थे, वहां पता चला कि मार्क्स सीट आ गया है, लेकिन कॉलेज को मार्क्स सीट उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है. छात्रों का कहना था कि मार्क्स सीट नहीं मिलने से कॉलेज से उन्हें स्थानांतरण प्रमाणपत्र नहीं मिल रहा है. प्राचार्य अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से शुल्क व कागजात की मांग की गयी थी, वह जमा करने के बाद भी अंक पत्र नहीं देने का कारण समझ से परे है. शाम को उन्हें बताया डीइओ कार्यालय से अंक पत्र प्राप्त हो गया. शुक्रवार को अंक पत्र से संबंधित कार्यालय संबंधी कार्य पूरा करने के बाद दोपहर में छात्रों को अंक पत्र दे दिया जायेगा.
कहीं यह भी तो कारण नहीं
डीइओ कार्यालय सूत्रों ने बताया कि मौजी लाल झा इंटर कॉलेज में प्राचार्य का विवाद वर्षो पुराना है. एक अन्य व्यक्ति कई कागजात लेकर डीइओ कार्यालय पहुंच खुद को प्राचार्य स्थापित करने का साक्ष्य प्रस्तुत कर रहा था. उनका कहना था कि अंक पत्र उसके हवाले कर दिया जाये. इसके बाद बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सचिव के निर्देश का इंतजार किया जा रहा था कि आखिर अंक पत्र किसके हवाले किया जाये. सचिव का निर्देश नहीं आने और छात्रों के हंगामे के बाद डीइओ कार्यालय से प्राचार्य अनिल कुमार मिश्र को अंक पत्र सौंप दिया गया. इस संदर्भ में डीइओ सूर्यदेव कुमार पासवान के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल पहले वेटिंग और बाद में स्विच ऑफ होने के कारण संपर्क नहीं हो सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




