वाहन चेकिंग में दूसरे स्थान पर भागलपुर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

भागलपुर : भागलपुर काे वाहन चेकिंग अभियान में सूबे में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ, जबकि, पटना इस मामले में पांचवें स्थान पर है. पहले स्थान पर मोतिहारी है. यह रैंकिंग सितंबर माह में चलाये गये वाहन चेकिंग अभियान में गाड़ियों के चेकिंग और उसके जुर्माना से वसूले गये राशि के आधार पर दिया गया है. […]
विज्ञापन
भागलपुर : भागलपुर काे वाहन चेकिंग अभियान में सूबे में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ, जबकि, पटना इस मामले में पांचवें स्थान पर है. पहले स्थान पर मोतिहारी है. यह रैंकिंग सितंबर माह में चलाये गये वाहन चेकिंग अभियान में गाड़ियों के चेकिंग और उसके जुर्माना से वसूले गये राशि के आधार पर दिया गया है.
सितंबर में जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में चलाये गये वाहन चेकिंग अभियान में यह सफलता मिली है. इस अभियान में मोटर यान निरीक्षक वीएस तिवारी और यातायात पुलिस की अहम भूमिका रही. पटना परिवहन विभाग मुख्यालय ने यह रैंकिंग जारी किया है. सितंबर में 24 से 25 सौ बड़े से लेकर छोटे वाहन जिसमें बाइक भी शामिल है, इनकी चेकिंग की गयी.
इस चेकिंग में बीस सौ 98 हेलमेट की चेकिंग की गयी है. हेलमेट चेकिंग में पांच लाख रुपये जुर्माना वसूला गया. हर दिन विभाग के द्वारा यातायात पुलिस के द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जाता है. वहीं शनिवार को खुद जिला परिवहन पदाधिकारी वाहन की चेकिंग करते हैं. रैंकिग में तीसरा स्थान मुज्जफरपुर, चौथा स्थान भोजपुर और पांचवा स्थान पटना का है.
वाहन चेकिंग अभियान में 12 ऑटो को किया गया जब्त
भागलपुर : परिवहन विभाग के द्वारा बुधवार को जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया. अभियान में 92 वाहन की जांच की गयी. चेकिंग किये गये वाहन में ऑटो, बस और बाइक थे. चेकिंगमें 56 वाहन पर जुर्माना लगाया गया. 30 हजार सात सौ रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई. प्रेशर हॉर्न वाले चार बस पर जुर्माना लगाया गया. वहीं जिला परिवहन पदाधिकारी और एमवीआइ ने ऑटो के दाहिने भाग में रॉड नहीं रहने के कारण 12 ऑटो को जब्त किया गया.
चेकिंग से शहर में हेलमेट चलानेवालों की संख्या बढ़ी
लगातार विभाग और यातायात पुलिस और थाना की पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान से वाइक चलाने वाले अब हेलमेट पहल के चल रहे हैं. अगर नहीं पहन रहे हैं तो अपनी बाइक के साथ जरूर ले जा रह हैं. थाना की पुलिस भी एसएसपी के निर्देश पर अपने क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चला रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










