कैफे पर छात्र व अभिभावकों की उमड़ी भीड़

Updated at : 06 Jun 2014 10:44 AM (IST)
विज्ञापन
कैफे पर छात्र व अभिभावकों की उमड़ी भीड़

भागलपुर: मैट्रिक का परिणाम जानने के लिए छात्रों व उनके अभिभावकों की भीड़ कैफे पर उमड़ पड़ी थी. गुरुवार को करीब शाम छह बजे जैसे ही बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड की ओर से मैट्रिक का रिजल्ट इंटरनेट पर डाला गया. अचानक से चंद्रलोक कॉम्प्लेक्स स्थित कंप्यूटर कैफे पर छात्रों और उनके अभिभावकों की भीड़ उमड़ […]

विज्ञापन

भागलपुर: मैट्रिक का परिणाम जानने के लिए छात्रों व उनके अभिभावकों की भीड़ कैफे पर उमड़ पड़ी थी. गुरुवार को करीब शाम छह बजे जैसे ही बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड की ओर से मैट्रिक का रिजल्ट इंटरनेट पर डाला गया. अचानक से चंद्रलोक कॉम्प्लेक्स स्थित कंप्यूटर कैफे पर छात्रों और उनके अभिभावकों की भीड़ उमड़ पड़ी. यही हालत शहर के अन्य क्षेत्रों में स्थित कैफे पर थी.

रिजल्ट देख अभिभावकों का चेहरा खिला : सोनवर्षा के मोहित कुमार अपनी बहन करिश्मा का रिजल्ट देख खिल उठे. करिश्मा ने सेकेंड डिवीजन से पास किया था. भाई ने बताया कि बहन बहुत मेहनत की थी. रिश्ते में जीजी कुमार चिंटू भी अपने साला अभिनव कुमार के फस्र्ट डिवीजन से पास करने पर खुशी से झूम उठे थे. मोबाइल पर ही घर वालों को बधाई देना शुरू कर दिया.

मैट्रिक परीक्षा में अव्वल डिवीजन से पास हुए है. बहुत खुशी हो रही है. बैंकिंग सेक्टर में जाना चाहते हैं.

शुभम कुमार, छात्र सीएमएस स्कूल

फस्र्ट डिवीजन से पास नहीं करने का अफसोस हो रहा है, लेकिन इस बात की खुशी है कि प्रथम चांस में सेकेंड डिवीजन से पास कर गये. आगे और मेहनत करेंगे.

अमित कुमार, छात्र हाई गांधी हाई स्कूल गोराडीह

तृतीय स्थान आने पर खुशी नहीं हो रही है. उम्मीद थी कि फस्र्ट डिवीजन से पास करेंगे. रेलवे में जाना चाहते हैं.

सन्नी कुमार, छात्र एमएस हाई स्कूल बिहपुर

रिजल्ट अच्छा हुआ है. बड़ा भाई कुणाल फस्र्ट डिवीजन और वे सेकेंड डिवीजन से पास किये हैं. रोजाना दोनों भाई छह से आठ घंटा पढ़ाई करते थे. बैंकिंग क्षेत्र में जाना चाहते हैं.

राहुल कुमार, छात्र भीखनपुर

रिजल्ट अच्छा नहीं हुआ है. परीक्षा बहुत अच्छा गया था. उम्मीद थी कि फस्र्ट डिवीजन से पास करेंगे, लेकिन सेकेंड डिवीजन ही आया.

श्रवण कुमार, टीएनबी कॉलेजिएट

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन