भागलपुर में गंगा खतरे के निशान से दो सेमी ऊपर

Updated at : 12 Sep 2018 3:47 AM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर में गंगा खतरे के निशान से दो सेमी ऊपर

आज छह सेमी की हो सकती है वृद्धि भागलपुर : गंगा के जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि मंगलवार को भी जारी रही और रात आठ बजे तक यह खतरे के निशान से दो सेमी ऊपर पहुंच गयी. केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार शाम चार बजे तक छह सेंटीमीटर वृद्धि की संभावना […]

विज्ञापन

आज छह सेमी की हो सकती है वृद्धि

भागलपुर : गंगा के जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि मंगलवार को भी जारी रही और रात आठ बजे तक यह खतरे के निशान से दो सेमी ऊपर पहुंच गयी. केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार शाम चार बजे तक छह सेंटीमीटर वृद्धि की संभावना है. खतरे का निशान 33.68 मीटर निर्धारित है.
इस लेवल पर सोमवार रात आठ बजे से गंगा बहने लगी थी. इसके आगे अब जलस्तर में वृद्धि जारी है. इधर, दीघा घाट और गांधी घाट, पटना में बुधवार रात आठ बजे तक 10 एवं 16 सेमी कमी की संभावना है. इस कारण अगले दो दिन बाद भागलपुर में कमी हो सकती है. फिलहाल राहत नहीं मिल सकेगी. क्योंकि हाथीदाह में बुधवार रात आठ बजे तक तीन सेमी जलस्तर में वृद्धि की संभावना है. इधर लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा में गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने के साथ इससे जुड़ी किऊल नदी के जलस्तर में भी लगातार वृद्धि हो रही है. नदी का पानी अपने तटबंधों से ऊपर उठकर निचले इलाकों में फैल गया है और सुरक्षा तटबंध को छूने लगा है. दियारा क्षेत्र में खेतों में बाढ़ का पानी फैल गया है. ग्रामीण सड़क पर पानी आ जाने से कई गांवों का संपर्क भंग होने लगा है.
कटिहार/पूर्णिया>> कटिहार में महानंदा फिर उफान पर : कटिहार स्थित महानंदा नदी के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि शुरू हो गयी है. पिछले 12 घंटे के दौरान महानंदा नदी के जलस्तर में सभी स्थानों पर 50 से 105 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गयी है. तीस्ता बैराज से 46000 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही थी कि मंगलवार से महानंदा नदी के जलस्तर में वृद्धि होगी. वहीं गंगा, बरंडी व कोसी नदी अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. पूर्णिया जिले के बनमनखी प्रखंड में नदियों के घटते जलस्तर के कारण फरियानी व कुशहा नदियों के किनारे कटाव शुरू हो गया है.
सबौर-घोघा मार्ग पर घोषपुर के पास लगभग पांच सौ मीटर तक एनएच के बराबर पानी
इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर व दो हॉस्टल के पास भी पहुंचा पानी
बाढ़ पीड़ितों को समय पर राहत दें कोताही पर होगी कार्रवाई : डीएम
बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान डूबने से चार छात्राओं की मौत
हवेली खड़गपुर. हवेली खड़गपुर प्रखंड के गालिमपुर निचली बहिरा गांव के चौर में मंगलवार को स्नान करने के दौरान बाढ़ के पानी में डूबने से चार छात्राओं की मौत हो गयी. इनमें दो इंटर, जबकि दो मैट्रिक में पढ़ती थीं. घटना उस समय हुई जब तीज पर्व को लेकर गांव की महिलाओं के साथ ये छात्राएं भी गंगा के बाढ़ के पानी में स्नान करने गयी थीं. स्थानीय लोगों ने गहरे पानी से सभी को बाहर निकाला और बरियारपुर के एक निजी नर्सिंग होम ले गये, जहां
बाढ़ के पानी…
चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया. स्नान करने के दौरान अनुज कुमार सिंह उर्फ कारू सिंह की 17 वर्षीया पुत्री अनुराधा कुमारी, अरुणजय कुमार सिंह की 16 वर्षीया पुत्री आरती कुमारी, पंकज कुमार सिंह की 16 वर्षीया पुत्री रितु कुमारी एवं राजन कुमार सिंह की 14 वर्षीया पुत्री प्रिया कुमारी अचानक फिसल गयीं और गहरे पानी में चली गयीं. इसके बाद गांव के छोटू कुमार, सुमित कुमार एवं कन्हैया कुमार ने मिल कर चारों को बाहर निकाला. अनुराधा उर्फ अन्नु एवं आरती नरेंद्र सिंह महाविद्यालय हवेली खड़गपुर में इंटर में पढ़तीं थीं, जबकि रितु व प्रिया गालिमपुर हाई स्कूल में दसवीं की छात्रा थीं. सूचना पर खड़गपुर के बीडीओ सत्य नारायण पंडित व सीओ निशांत कुमार पटेल एवं शामपुर थानाध्यक्ष विजय कुमार यादवेंदू ने मौके पर पहुंचे व परिजनों को नियमानुकूल सहायता का आश्वासन दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन