जेटीबीएस काउंटर से टिकट लेना हुआ महंगा

भागलपुर : रेलवे स्टेशन के बाहर जन साधारण टिकट बुकिंग सेवा (जेटीबीएस) और यात्री टिकट सुविधा केंद्र से अब साधारण व मासिक टिकट लेना यात्रियों को महंगा पड़ेगा. स्टेशन के टिकट काउंटर पर लगने वाली भीड़ से बचने के लिए उक्त केंद्र से लिये गये साधारण टिकट पर कमीशन के तौर पर एक रुपये के […]
भागलपुर : रेलवे स्टेशन के बाहर जन साधारण टिकट बुकिंग सेवा (जेटीबीएस) और यात्री टिकट सुविधा केंद्र से अब साधारण व मासिक टिकट लेना यात्रियों को महंगा पड़ेगा. स्टेशन के टिकट काउंटर पर लगने वाली भीड़ से बचने के लिए उक्त केंद्र से लिये गये साधारण टिकट पर कमीशन के तौर पर एक रुपये के बदले दो रुपये लगेंगे. मासिक टिकट पर भी अतिरिक्त चार्ज का बोझ यात्रियों को सहना पड़ेगा. यात्रियों को मासिक टिकट पर पांच रुपये लगेंगे. रेलवे बोर्ड की वाणिज्यिक (वित्त) निदेशक पल्लवी जोशी ने भागलपुर रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्टेशन को जेटीबीएस काउंटर से टिकट बिक्री का संशोधित पत्र जारी कर दिया है.
पत्र के मुताबिक जन साधारण टिकट बुकिंग सेवा (जेटीबीएस) और यात्री टिकट सुविधा केंद्रों पर टिकट के लिए सर्विस चार्ज को दोगुना कर दिया है. इन काउंटरों पर जनरल टिकट पर लगने वाला सर्विस चार्ज को एक रुपये से दो रुपये कर दिया है. मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) लेने पर भी अब अतिरिक्त चार्ज के रूप में हर महीने पांच रुपये देने होंगे. यह नयी व्यवस्था एक सितंबर से लागू हो जायेगी. रेलवे के नये संशोधन को लेकर यात्रियों में नाराजगी है. भागलपुर रेलवे स्टेशन पर मोकामा स्टेशन का टिकट ले रहे रूप कुमार ने बताया कि यह तो चुपके से किराया बढ़ाने जैसा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




