कहीं बालू कम, तो कहीं बह रहा नाला

भागलपुर : सुलतानगंज के गंगा घाट से देवघर तक की कांवर यात्रा पर निकले प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार शनिवार को प्रशासनिक व्यवस्थाओं की सच्चाई से भी रूबरू हुए. प्रभात खबर से बातचीत में आयुक्त ने कहा, यात्रा में कांवरिया पथ पर कई जगह बालू कम था तो धांधी बेलारी में नाला का पानी सड़क पर […]
भागलपुर : सुलतानगंज के गंगा घाट से देवघर तक की कांवर यात्रा पर निकले प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार शनिवार को प्रशासनिक व्यवस्थाओं की सच्चाई से भी रूबरू हुए. प्रभात खबर से बातचीत में आयुक्त ने कहा, यात्रा में कांवरिया पथ पर कई जगह बालू कम था तो धांधी बेलारी में नाला का पानी सड़क पर बह रहा था.
सुलतानगंज शहरी क्षेत्र से कुमरसार तक यात्रा में कई जगहों पर गंदगी का अंबार भी मिला. खासकर मुंगेर के क्षेत्र वाले मनिया से कुमरसार के बीच लाइटिंग की भी व्यवस्था कम थी. वहां से होकर गुजरने वाले श्रद्धालुओं को अंधेरे में अपनी यात्रा जारी रखने को मजबूर होना पड़ा. प्रमंडलीय आयुक्त को सुलतानगंज शहरी क्षेत्र में ब्लीचिंग पाउडर का भी छिड़काव नजर नहीं आया, जिसको लेकर सिविल सर्जन के प्रति नाराजगी जाहिर की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










