ePaper

29 रू में मिलेगा अनलिमिटेड कॉल व डाटा रोजाना

Updated at : 11 Aug 2018 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
29 रू  में मिलेगा अनलिमिटेड कॉल व डाटा रोजाना

भागलपुर : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीएसएनएल फ्रीडम ऑफर के तहत दो नया प्लान लेकर आया है. इनमें एक 29 व दूसरा 9 रुपये का है. यह शुक्रवार से जारी किया गया है. 25 अगस्त तक दो प्लान लिया जा सकता है. 9 रुपये में एक दिन की वैधता: इस प्लान की वैधता एक […]

विज्ञापन
भागलपुर : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीएसएनएल फ्रीडम ऑफर के तहत दो नया प्लान लेकर आया है. इनमें एक 29 व दूसरा 9 रुपये का है. यह शुक्रवार से जारी किया गया है. 25 अगस्त तक दो प्लान लिया जा सकता है.
9 रुपये में एक दिन की वैधता: इस प्लान की वैधता एक दिन की है. यानी अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ दो जीबी डाटा प्रतिदिन और 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलेंगे. यह प्लान 10 अगस्त से लेकर 25 अगस्त तक वैध है. अगर कोई 25 अगस्त के बाद इस प्लान को लेते हैं तो उन्हें डाटा बेनिफिट कम उपलब्ध कराया जायेगा.अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग दिये जा रहे हैं.
किसी भी नेटवर्क (दिल्ली और मुंबई को छोड़कर) पर कॉल कर सकते हैं. इसके अलावा अनलिमिटेड डाटा और 100 एसएमएस प्रतिदिन भी दिये जा रहे हैं. फ्री रिंगबैक टोन भी उपलब्ध करायी जा रही है. दो जीबी डाटा प्रतििदन व प्लान की वैधता सात दिनों की है.
फ्री सिम मेला 30 अगस्त तक : फ्री सिम मेला आयोजित करने जा रही है. 14, 16, 21, 29 एवं 30 को कोई भी फ्री सिम प्राप्त कर सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन