अंतिम दिन भी उमड़ी छात्रों व अभिभावकों की भीड़

भागलपुर : प्रभात खबर की ओर से कचहरी चौक स्थित होटल राजहंस में आयोजित कैरियर व एजुकेशन फेयर में दूसरे दिन रविवार को भी छात्र-छात्राओं व अभिभावकों की भीड़ उमड़ी. देश भर के विभिन्न संस्थानों के स्टॉलों पर भागलपुर व आसपास के अन्य जिलों से आये लोगों ने कैरियर व एजुकेशन से संबंधित जानकारी ली. […]
भागलपुर : प्रभात खबर की ओर से कचहरी चौक स्थित होटल राजहंस में आयोजित कैरियर व एजुकेशन फेयर में दूसरे दिन रविवार को भी छात्र-छात्राओं व अभिभावकों की भीड़ उमड़ी. देश भर के विभिन्न संस्थानों के स्टॉलों पर भागलपुर व आसपास के अन्य जिलों से आये लोगों ने कैरियर व एजुकेशन से संबंधित जानकारी ली.
इससे उन्हें अपना कैरियर चुनने में सहायता मिलेगी. साथ ही छात्र-छात्राओं ने अपनी रुचि व कोर्स के अनुसार प्रवेश लेने के लिए संस्थानों का चयन किया. एजुकेशन फेयर में पंजीयन फार्म भर ड्रॉप बॉक्स में डाले जाने के बाद शनिवार को हुए लकी ड्रा में विजेता घोषित हुए लोगों ने होटल राजहंस आ कर अपना उपहार प्राप्त किया और प्रभात खबर को धन्यवाद दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




