जनसेवा व रांची एक्सप्रेस पर किया कब्जा

Updated at : 02 Jun 2014 5:53 AM (IST)
विज्ञापन
जनसेवा व रांची एक्सप्रेस पर किया कब्जा

भागलपुर : भागलपुर रेलवे स्टेशन से मुजफ्फरपुर जानेवाली जनसेवा एक्सप्रेस पर रविवार को सेना भरती की परीक्षा देकर कटिहार से तथा पॉलिटेक्निक परीक्षा देकर भागलपुर से लौटनेवाले छात्रों का कब्जा रहा. जो छात्र जनसेवा से नहीं जा सके उन्होंने किऊल होकर जानेवाली रांची एक्सप्रेस पर कब्जा जमाया. दोनों ट्रेनों में छात्रों की खचाखच भीड़ थी. […]

विज्ञापन

भागलपुर : भागलपुर रेलवे स्टेशन से मुजफ्फरपुर जानेवाली जनसेवा एक्सप्रेस पर रविवार को सेना भरती की परीक्षा देकर कटिहार से तथा पॉलिटेक्निक परीक्षा देकर भागलपुर से लौटनेवाले छात्रों का कब्जा रहा. जो छात्र जनसेवा से नहीं जा सके उन्होंने किऊल होकर जानेवाली रांची एक्सप्रेस पर कब्जा जमाया. दोनों ट्रेनों में छात्रों की खचाखच भीड़ थी. छात्र जनसेवा व वनांचल एक्सप्रेस की एसी व स्लीपर बोगी में घुस गये और सभी सीटों पर कब्जा जमा लिया.

छात्रों की भीड़ के कारण आरक्षण करनेवाले यात्रियों को सीट नहीं मिली और खड़े होकर सफर करना पड़ा. जब छात्रों के आगे 16 बोगी की जनसेवा एक्सप्रेस में जगह कम पड़ने लगी तो छात्र बोगी की छत और इंजन पर सवार हो गये. छात्रों की भीड़ के आगे आरपीएफ व जीआरपी पुलिस भी बेबस दिखी. आरपीएफ व जीआरपी जवानों के समझाने पर कुछ देर के लिए तो छात्र इंजन और बोगी की छत से उतर गये, लेकिन ट्रेन खुलते ही फिर से वहीं जा कर बैठ गये. दोपहर 12 बजे से प्लेटफॉर्म संख्या-एक व स्टेशन परिसर छात्रों से भरा था. स्टेशन प्रबंधक के गेट के सामने छात्रों ने कब्जा जमा लिया था.

मुख्य यार्ड मास्टर डीसी झा के सूझबूझ से छात्र हटे. जनसेवा एक्सप्रेस में एक स्लीपर बोगी थी, जिसमें आरक्षित सीट वाले यात्रियों को खड़े-खड़े सफर करने कीर मजबूरी बनी रही. मौके पर एक युवक अपनी मां को इस ट्रेन से ले जाना चाहता था, लेकिन भीड़ देख कर वापस लौट गये. जनसेवा एक्सप्रेस जाने के बाद भी आधा से अधिक छात्र प्लेटफॉर्म पर ही जमे थे और शाम पांच बजे किऊल होकर रांची जानेवाली वनांचल एक्सप्रेस में छात्रों की भीड़ चढ़ गयी. स्टेशन चौक पर ठेला व होटल में खाना खाने के लिए छात्रों की लाइन लगी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन