सीट की ठोंकी दावेदारी, तो खुला पिटारा

भागलपुर : मेयर दीपक भुवानियां भागलपुर विधानसभा सीट के लिए जदयू के मजबूत उम्मीदवार बताये जाते हैं. मेयर ने इसकी दावेदारी भी ठोंक दी है. लेकिन जैसे ही दावेदारी ठोंकी गयी मेयर के खिलाफ आठ साल पुराने मामले को पिटारा खोल दिया गया. इस कारण मेयर की मुश्किलें बढ़ गयी. चुनाव की तैयारी के बदले […]
भागलपुर : मेयर दीपक भुवानियां भागलपुर विधानसभा सीट के लिए जदयू के मजबूत उम्मीदवार बताये जाते हैं. मेयर ने इसकी दावेदारी भी ठोंक दी है. लेकिन जैसे ही दावेदारी ठोंकी गयी मेयर के खिलाफ आठ साल पुराने मामले को पिटारा खोल दिया गया. इस कारण मेयर की मुश्किलें बढ़ गयी. चुनाव की तैयारी के बदले मेयर गिरफ्तारी के भय से भागे-भागे फिर रहे हैं. उधर, पुराने मामले खुलने और मेयर पर पुलिस का शिकंजा कसने से उनकी दावेदारी भी ढीली पड़ती जा रही है.
इस कारण एक दूसरे चर्चित व्यक्ति जदयू से चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं. हालांकि अभी तक उस चर्चित व्यक्ति ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं. उधर यह भी कहा जा रहा है कि मेयर दूसरे दल के एक बड़े नेता के संपर्क में भी हैं, जो इस समय मेयर के खेवनहार बने हैं. उस बड़े नेता के जरिये मेयर सुप्रीम कोर्ट के एक वकील के शरण में गये हैं, ऐसी चर्चा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




