सृजन घोटाले के एक साल पूरे, सरकारी कर्मी ही हुए गिरफ्तार

भागलपुर : पिछले वर्ष के अगस्त में सृजन घोटाले का खुलासा होने से पूरी सरकार स्तब्ध थी. घोटाले के शुरुआत में बड़ी मछलियों के नाम आ रहे थे. इनमें राजनेता व कई रसूखदार भी थे. इस कारण केस की अहमियत व बड़ी राशि के होने पर राज्य सरकार ने केस को सीबीआइ के हवाले कर […]
भागलपुर : पिछले वर्ष के अगस्त में सृजन घोटाले का खुलासा होने से पूरी सरकार स्तब्ध थी. घोटाले के शुरुआत में बड़ी मछलियों के नाम आ रहे थे. इनमें राजनेता व कई रसूखदार भी थे. इस कारण केस की अहमियत व बड़ी राशि के होने पर राज्य सरकार ने केस को सीबीआइ के हवाले कर दिया.
इस तरह सीबीआइ मामले की जांच कर रही है, लेकिन अब तक की कार्रवाई पर गौर करें तो सृजन समिति के किंगपिन रजनी प्रिया समेत अन्य जांच एजेंसी की जद से बाहर है. पूरे खेल के मास्टर माइंड अभी भी बेनकाब नहीं हो सके. कार्रवाई के नाम पर कुछ सरकारी पदाधिकारी व बैंक कर्मचारी जेल के अंदर गये हैं, जो रैकेट का महज हिस्सा मात्र थे. असली खेल करने वाला व सरकारी राशि को बाजार में पूंजी निवेश करने वाला बाहर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




