बिहार: गर्भवती पत्नी को मल-मूत्र पिलाया, सिर मुड़ा, निर्वस्त्र कर कपड़े जलाये व घर से निकाला

-पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार सन्हौला (भागलपुर) : सन्हौला थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में गुरुवार को एक व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी को पहले जमकर पीटा. फिर, उसका सिर मुंड दिया. इतने पर भी उसका जी नहीं भरा, तो उसने अपना मल-मूत्र पत्नी को पिलाया, उसके कपड़े खोल कर जला दिये और […]
-पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार
सन्हौला (भागलपुर) : सन्हौला थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में गुरुवार को एक व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी को पहले जमकर पीटा. फिर, उसका सिर मुंड दिया. इतने पर भी उसका जी नहीं भरा, तो उसने अपना मल-मूत्र पत्नी को पिलाया, उसके कपड़े खोल कर जला दिये और निर्वस्त्र अवस्था में ही घर से भगा दिया. साल भर पहले शादी होने के बाद से ही वह पत्नी को प्रताड़ित करने लगा था.
दिन प्रतिदिन उसके जुल्मो-सितम का सिलसिला बढ़ता गया. गुरुवार को तो उसने इंतहा ही कर दी. घटना की जानकारी होने पर शुक्रवार की शाम पीड़िता के मायके वालों ने महेशपुर के मुखिया से न्याय की गुहार लगायी. मुखिया ने सन्हौला थाना को घटना की सूचना दी. पुलिस ने गांव पहुंचकर आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया.
साल भर पहले हुई थी शादी
पीड़िता (19 वर्ष) की शादी एक साल पहले महेशपुर में हुई थी. शादी के दस दिन बाद से ही पति उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा. दिन-रात उसकी पिटाई करता था. कई-कई दिन तक कमरे में बंद कर उसे भूखे-प्यासे रखता था. उसने किसी तरह अपनी मां को सूचना दी. इसके बाद मायके से परिजन वहां के सरपंच, वार्ड सदस्य व अन्य लोगों के साथ महेशपुर पहुंचे. यहां आकर उन लोगों ने महिला के पति को समझाया और सबकुछ ठीक-ठाक हो जाने की उम्मीद लिये लौट गये. फिर कुछ दिनों बाद वह गलत व्यवहार करने लगा. विवाहित ने जब पति को बताया कि वह आठ माह की गर्भवती है, तो वह कहने लगा कि मेरा बच्चा नहीं है. इस बात पर भी उसकी पिटाई करने लगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




