ePaper

नवगछिया : हरिजन टोले के घर में घुस कर सोते समय कुल्हाड़ी से किया वार, तीन लोगों की मौत, एक घायल

Updated at : 26 Nov 2017 11:36 AM (IST)
विज्ञापन
नवगछिया : हरिजन टोले के घर में घुस कर सोते समय कुल्हाड़ी से किया वार, तीन लोगों की मौत, एक घायल

भागलपुर : जिले के नवगछिया अनुमंडल के झंडापुर पुलिस चौकी क्षेत्र में बीती रात तीन लोगों की हत्या कर दी गयी, जबकि एक को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक, नवगछिया अनुमंडल के झंडापुर पुलिस चौकी क्षेत्र के हरिजन टोला के एक घर में घुस कर अज्ञात अपराधियों ने बीती देर […]

विज्ञापन

भागलपुर : जिले के नवगछिया अनुमंडल के झंडापुर पुलिस चौकी क्षेत्र में बीती रात तीन लोगों की हत्या कर दी गयी, जबकि एक को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक, नवगछिया अनुमंडल के झंडापुर पुलिस चौकी क्षेत्र के हरिजन टोला के एक घर में घुस कर अज्ञात अपराधियों ने बीती देर रात एक ही परिवार के चार सदस्यों पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर एक किशोर सहित तीन लोगों की हत्या कर दी, जबकि एक अन्य को गंभीर रूप से घायल कर दिया. पीड़ित उस समय सो रहे थे.

नवगछिया अनुमंडल पुलिस अधिकारी मुकुल रंजन ने रविवार को बताया कि मृतकों में गायत्री राम उर्फ कनिक राम (55), उनकी पत्नी मीना देवी (48) और उनके बेटे छोटू कुमार (12) शामिल हैं. गायत्री राम और मीना देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि छोटू कुमार ने जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. हमले में गायत्री राम की बेटी बिंदी कुमारी (18) गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. रंजन ने बताया कि घटना के कारण का फिलहाल पता नहीं चला है. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन