Bihar: भागलपुर NH-80 चौड़ीकरण कार्य का अपडेट जानें, 3 दिनों के अंदर अतिक्रमित जमीन खाली करने का निर्देश

Bihar Road News: बिहार के भागलपुर से मिर्जाचौकी तक नेशनल हाइवे 80 का चौड़ीकरण कार्य अब तेज गति से हो सकेगा. प्रशासन की ओर से भी अब मदद भेजी जाएगी और अतिक्रमण हटाने का काम शुरू होगा. इसके लिए एसडीओ ने क्या पत्र लिखा. जानिये...
Bihar Road News: बिहार के भागलपुर से मिर्जाचौकी तक नेशनल हाइवे 80 (NH-80) का चौड़ीकरण कार्य होना है. अब इसे मूर्त रूप देने के लिए हलचलें तेज हो गयी है. सबसे पहले अतिक्रमित जमीन को खाली कराने का काम चल रहा है और इसके लिए अब प्रशासन की ओर से अतिक्रमणकारियों को अधिकतम तीन दिनों की मोहलत दे दी गयी. उसके बाद फिर पुलिस बलों का प्रयोग करके जबरन अतिक्रमण हटाया जा सकता है.
भागलपुर को जाम की समस्या से निजाद दिलाने के लिए नेशनल हाइवे का चौडीकरण काफी हदतक सहायक सिद्ध होगा. जीरोमाइल से मिर्जाचौकी तक वर्तमान एनएच-80 के चौड़ीकरण कार्य को शुरू करने में सबसे बड़ी बाधा अतिक्रमित जमीनों को खाली कराना है. जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अब प्रशासन की मदद मांगी गयी है. एनएच के अधिकारियों ने इसे लेकर अंचल प्रशासन को पत्र भी लिखा था.
अंचल प्रशासन से अनुरोध किया गया था कि वो अतिक्रमित जमीनों को जल्द खाली करवा दें ताकि तेज गति से एनएच 80 का चौड़ीकरण कार्य पूरा हो सके. वहीं अब कहलगांव के एसडीओ ने इस पत्र का जवाब भेजा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जवाब में एसडीओ ने एनएच के अधिकारियों से कार्य से जुड़ी योजनाओं की तिथिवार जानकारी मांगी है. कार्यस्थल पर कार्य शुरू करने और कार्य प्रगति का ब्योरा भी मांगा है.
Also Read: Bihar: भागलपुर में दूल्हा बदलकर पहुंची बारात, विवाद छिड़ा तो दुल्हन के भाई को मारी गोली, मौके पर मौत
प्रशासन की ओर से जरुरत के अनुसार, पुलिस बल की भी तैनाती की जाएगी. दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति का फैसला भी ब्योरा मिलने के बाद लिया जाएगा. बता दें कि मंगलवार को एनएच के अधिकारी कई जगहों पर अतिक्रमण खाली कराने के लिए पुलिस बल के साथ पहुंच चुके थे. अतिक्रमणकारियों को एनएच प्रशासन की ओर से दो से तीन दिनों की मोहलत दी गयी है. ऐसा बताया जा रहा है कि घोघा पक्कीसराय के पास अतिक्रमण हटाने का काम पहले शुरू होगा.
Posted By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




