भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में अब बायोमेट्रिक अटेंडेंस बनेगा, विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग ने दिए निर्देश

Bhagalpur news: बिहार सरकार के सभी सरकारी कार्यालयों में एक अक्टूबर से कर्मचारियों व अधिकारियों की बायोमेट्रिक हाजिरी बनेगी. इस कड़ी में भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज (बीसीई) ने एक कदम और आगे बढ़ाया है.
भागलपुर: बिहार सरकार के सभी सरकारी कार्यालयों में एक अक्टूबर से कर्मचारियों व अधिकारियों की बायोमेट्रिक हाजिरी बनेगी. इस कड़ी में भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज (बीसीइ) ने एक कदम और आगे बढ़ाया है. बीसीइ की प्राचार्या डॉ पुष्पलता ने बताया कि शिक्षकों व कर्मचारियों का बायोमेट्रिक अटेंडेंस पहले से लिया जा रहा है. अब सभी इंजीनियरिंग छात्र-छात्राओं का बायोमेट्रिक अटेंडेंस की तैयारी चल रही है.
शिक्षकों, कर्मियों व छात्रों के बायोमेट्रिक अटेंडेंस संबंधी दिशा-निर्देश विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग ने जारी कर दिया है. प्राचार्या ने बताया कि पटना मुख्यालय में 15 सितंबर को छात्र सम्मान समारोह में यह घाेषणा की गयी थी. इससे संबंधित पत्र कॉलेज को मिल गया है.
जिले के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों व छात्रों के बायोमेट्रिक अटेंडेंस को लेकर जिला शिक्षा कार्यालय को अबतक शिक्षा विभाग पटना मुख्यालय से कोई निर्देश नहीं मिला है. जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में बायोमेट्रिक मशीन लगाने में काफी खर्चा आयेगा. इसको लेकर अबतक विभागीय निर्देश नहीं मिला है.
इधर, वहीं तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में शिक्षकों, पदाधिकारियों व कर्मियों का बायोमेट्रिक विधि से हाजिरी ली जा रही है. कॉलेजों व पीजी विभागों के छात्रों का बायोमेट्रिक की जगह मैनुअल हाजिरी बन रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




