कामकाजी महिलाओं और छात्राओं की मदद के लिए रोटरेक्ट क्लब की पहल, अंबेडकर नगर में बांटे 185 छाते

Updated:
विज्ञापन
छाता वितरण के दौरान रोट्रेक्ट क्लब के सदस्य | Prabhat Khabar Network

छाता वितरण के दौरान रोट्रेक्ट क्लब के सदस्य

रोट्रेक्ट क्लब नरकटियागंज की युवा इकाई ने बिनवलिया पंचायत के अंबेडकर नगर में 185 कामकाजी महिलाओं और किशोरियों के बीच छातों का वितरण किया. यह पहल उन्हें तेज धूप और बारिश में राहत प्रदान करने के उद्देश्य से की गई.

विज्ञापन

Bettiah News: सामाजिक सरोकार निभाते हुए रोटरी क्लब नरकटियागंज की युवा इकाई रोटरेक्ट क्लब ने बिनवलिया पंचायत के अंबेडकर नगर स्थित वंचित बस्ती में 185 कामकाजी महिलाओं और किशोरियों के बीच छातों का वितरण किया.

क्लब की इस पहल का उद्देश्य गर्मी और बरसात के मौसम में जरूरतमंद महिलाओं और छात्राओं को राहत पहुंचाना था.

जरूरत को देखते हुए शुरू किया सेवा अभियान

रोटरेक्ट क्लब के अध्यक्ष अंबुज श्रीवास्तव ने बताया कि कामकाजी महिलाओं और पढ़ाई के लिए आने-जाने वाली किशोरियों को तेज धूप और बारिश में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.

इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए क्लब ने सेवा अभियान चलाकर छातों का वितरण किया.

डॉ. फैसल सिद्दीकी का रहा सहयोग

अंबुज श्रीवास्तव ने बताया कि इस सामाजिक पहल को सफल बनाने में डॉ. फैसल सिद्दीकी का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग से जरूरतमंद महिलाओं और किशोरियों तक राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया, ताकि उनके दैनिक जीवन की परेशानियां कुछ हद तक कम हो सकें.

महिलाओं और किशोरियों ने जताया आभार

छाता मिलने के बाद शुभवन्ती देवी, शारदा देवी, प्रियंका कुमारी, रानी कुमारी, निर्मली कुमारी और सपना कुमारी समेत अन्य महिलाओं और किशोरियों ने क्लब के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया.

वहीं रोटरी क्लब नरकटियागंज के अध्यक्ष बर्मा प्रसाद और सचिव प्रदीप श्रीवास्तव ने रोटरेक्ट क्लब के इस सेवा कार्य की सराहना की.

बड़ी संख्या में सदस्य रहे मौजूद

कार्यक्रम में रोटरेक्ट क्लब के सचिव सत्या पांडेय, कोषाध्यक्ष सुमित कुमार गुप्ता, चंदन कुमार, आदित्य प्रकाश, शशिभूषण कुमार, निशांत कुमार, सुधीर कुमार, मनजीत कुमार, प्रिंस कुमार, मो. काजिम, शुभम कुमार और अनुराग कुमार राजा सहित कई सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई.


विज्ञापन
सतीश कुमार पांडेय

लेखक के बारे में

By सतीश कुमार पांडेय

सतीश कुमार पांडेय ने वर्ष 2000 में जी न्यूज से पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने चर्चित दस्यु सरगनाओं की रिपोर्टिंग की. बाद में आज और दैनिक जागरण में कार्य किया. वर्ष 2016 से वें प्रभात खबर में कार्यरत हैं. इन्हें क्राइम, प्रशासनिक, राजनीतिक, सामाजिक तथा खेती-किसानी से जुड़ी खबरों में विशेष रुचि रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन