अल्ट्रासाउंड व नर्सिंग होम की जांच
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 May 2024 7:33 PM
शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के नर्सिंग होम पैथोलॉजी जांच केंद्र अल्ट्रासाउंड की जांच का किया जा रहा है.
बगहा. शहर में संचालित एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड व पैथोलॉजी जांच सहित नर्सिंग होम की जांच स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर सोमवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बगहा दो डॉ. राजेश सिंह नीरज व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एसएन महतो के संयुक्त नेतृत्व में शहर के नर्सिंग होम एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड व पैथोलॉजी जांच घरों की जांच किया गया. बता दे कि जांच को लेकर अफरा तफरी का माहौल बना रहा. इस बाबत पीएचसी बगहा दो प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश सिंह नीरज ने बताया कि जिला सिविल सर्जन के निर्देश के आलोक में शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के नर्सिंग होम पैथोलॉजी जांच केंद्र अल्ट्रासाउंड की जांच का किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इस दौरान लगभग दो दर्जन से अधिक नर्सिंग होम अल्ट्रासाउंड केंद्रों का जांच किया गया है. उन्होंने बताया कि जांच दौरान नर्सिंग होम में उपस्थित चिकित्सा जांच घरों में उपस्थित टेक्नोलॉजी व चिकित्सा के साथ-साथ वहां की साफ सफाई शौचालय की व्यवस्था, चिकित्सक की व्यवस्था, मरीजों के बैठने आदि की व्यवस्था सहित अन्य बिंदुओं की जांच की गयी है. उन्होंने बताया कि सोमवार को बगहा शहर में मुस्कान जांच केंद्र व अल्ट्रासाउंड जांच केंद्र, श्याम हॉस्पिटल, लवली जांच केंद्र, कृष्ण हेल्थ केयर समेत बगहा बाजार में भी संचालित जांच घरों एवं अल्ट्रासाउंड जांच घरों जांच की गयी. उन्होंने बताया कि मुस्कान में कोई चिकित्सक नहीं पाया गया. टेक्नीशियन द्वारा अल्ट्रासाउंड किया जा रहा है. इस संबंध में संचालक से आवश्यक कागजात की भी मांग की गयी है. उन्होंने बताया कि कई नर्सिंग होम व अल्ट्रासाउंड जांच घर में चिकित्सक व संबंधित टेक्नीशियन के सहारे अल्ट्रासाउंड जांच व नर्सिंग होम का संचालन किया जा रहा था. जिसको लेकर उन्हें चिन्हित कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










