फरार दो अभियुक्तों के घर पुलिस की कुर्की-जब्ती, कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

आरोपी अभियुक्त के घर कुर्की जाप्ति करती पुलिस अभियुक्त के घर कुर्की का बरामद सामान | Prabhat Khabar Network

पुलिस जिला बगहा में फरार अभियुक्तों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है. गोबर्धना थाना क्षेत्र के दो अभियुक्तों के घर न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की गई. पुलिस अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रखेगी.

विज्ञापन

Bagaha News: पुलिस जिला बगहा में फरार अभियुक्तों के खिलाफ लगातार विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में गोबर्धना थाना क्षेत्र के बखरी बाजार निवासी फरार अभियुक्त राज कुमार राम और रानी कुमारी के विरुद्ध न्यायालय से जारी आदेश के आलोक में कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर पुलिस पहुंची आरोपियों के घर

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देश पर गोबर्धना थाना पुलिस ने दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC) के प्रावधानों के तहत दोनों अभियुक्तों के घर पहुंचकर कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया पूरी की. कार्रवाई के दौरान न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए सभी कानूनी औपचारिकताएं स्थानीय लोगों की मौजूदगी में पूरी की गईं.

लंबे समय से फरार चल रहे थे आरोपी

गोबर्धना थानाध्यक्ष जयकुमार ने बताया कि दोनों अभियुक्त लंबे समय से फरार थे. न्यायालय से कुर्की-जब्ती का आदेश मिलने के बाद पुलिस टीम ने नियमानुसार कार्रवाई की. उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी भी जारी है.

अपराधियों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

थानाध्यक्ष ने कहा कि बगहा पुलिस जिला में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा. फरार अभियुक्तों को किसी भी कीमत पर कानून से बचने नहीं दिया जाएगा तथा न्यायालय के आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा.

यह भी पढे़ं: बदहाल स्कूल और बढ़ती चोरी से परेशान चनपटिया, विधायक अभिषेक रंजन ने विधानसभा में उठाई आवाज


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन