जर्जर सरकारी आवास गिरने से दो माह की नवजात समेत दो बच्ची घायल

Published by :SATISH KUMAR
Published at :17 Apr 2025 9:23 PM (IST)
विज्ञापन
जर्जर सरकारी आवास गिरने से दो माह की नवजात समेत दो बच्ची घायल

स्थानीय प्रखंड अंतर्गत खटौरी गांव के महादलित बस्ती का जर्जर सरकारी आवास आंधी का एक झोंका भी बर्दाश्त नहीं कर सका.

विज्ञापन

रामनगर. स्थानीय प्रखंड अंतर्गत खटौरी गांव के महादलित बस्ती का जर्जर सरकारी आवास आंधी का एक झोंका भी बर्दाश्त नहीं कर सका. जिससे उक्त छत धड़ाम से गिरकर उक्त मकान के कमरे में सो रही चार बच्चियों पर गिर गया. इसमें दो बच्चियां गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. परिजनों और पड़ोसियों ने आनन फानन में घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया. घायल बच्चियों की पहचान उपेंद्र राम की पांच वर्षीय बेटी प्रियंका और एक दो माह की नवजात बच्ची शामिल है. घटना की सूचना मिलते ही मुखिया संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष सह खटौरी पंचायत की मुखिया स्मिता चौरसिया महादलित बस्ती स्थित घटनास्थल पर पहुंच कर हाल जाना. उन्होंने बताया कि रामेश्वर राम का सरकारी आवास आंधी के तुरंत बाद गिर गया. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. स्थिति में सुधार है. परिजनों को यथासंभव सरकारी लाभ मुहैया करने की प्रक्रिया जारी है. इंदिरा आवास लगभग 15 हजार रुपये लागत से 2002 में निर्माण हुआ था. जो सरकारी आवास आज आंधी में गिर गया. जिसमें बच्ची की दबकर जख्मी होने की सूचना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन