सड़क पर गिरा पेड़, बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी समेत दो घायल

बेतिया-अरेराज मुख्य पथ में जमुनिया मठ के समीप शनिवार को सड़क पर पेड़ गिरने से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी.
जगदीशपुर. बेतिया-अरेराज मुख्य पथ में जमुनिया मठ के समीप शनिवार को सड़क पर पेड़ गिरने से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. जबकि बाइक के पीछे बैठी उसकी पत्नी और एक अन्य घायल हो गये. इस घटना को लेकर आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गया. जानकारी के अनुसार मृत युवक मंटू यादव पिता योगेन्द्र यादव बताया गया है. जो पूर्वी चंपारण जिले के मलाही थाना क्षेत्र के चटिया गांव का निवासी बताया जा रहा है. इस हादसे में पत्नी और एक बाल बाल बच गये है. घटना की सूचना पर पहुंची जगदीशपुर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.बिजली के करंट से एक बच्चे की मौत गौनाहा. गौनाहा थाना क्षेत्र के परसा गांव में बिजली के करंट लगने से एक बच्चे की मौत हो गई. घटना को लेकर बताया जा रहा है कि नौ वर्षीय मासूम नाम का लड़का अपने घर सबइठवां से नाना हासमुलाह खान के यहां दो दिन पूर्व परसा गांव आया था. शनिवार को 5 बजे के करीब अचानक बिजली का करंट लगने से उसकी मौत हो गई है. उसके परिजनों ने बताया कि उसके अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है. इस संबंध में थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना अभी नहीं मिली है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










