ePaper

पीडीएस दुकानदारों को दिया गया प्रशिक्षण

Updated at : 03 Apr 2025 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
पीडीएस दुकानदारों को दिया गया प्रशिक्षण

प्रखंड सभाकक्ष में गुरुवार को आपूर्ति निरीक्षक दामिनी कुमारी ने प्रखंड के सभी पीडीएस दुकानदारों को प्रशिक्षण दिया.

विज्ञापन

चनपटिया. प्रखंड सभाकक्ष में गुरुवार को आपूर्ति निरीक्षक दामिनी कुमारी ने प्रखंड के सभी पीडीएस दुकानदारों को प्रशिक्षण दिया. इस दौरान उन्होंने फोर्टीफाइड चावल के उपयोग की अपील की. उन्होंने बताया कि फोर्टिफिकेशन प्रक्रिया के माध्यम से चावल में आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन बी9 और विटामिन बी12 जैसे आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्वों को शामिल किया जाता है. यह पोषण स्तर को सुधारने में मददगार साबित होता है. बिहार में सभी आयु वर्ग के लोगो में एनीमिया की शिकायत है. करीब 70 प्रतिशत लोग पोषक तत्वों की आवश्यकता का केवल 50 से 70 प्रतिशत ही उपभोग कर पाते हैं. ऐसे में फोर्टीफाइड चावल का सेवन एनीमिया जैसी समस्याओं को कम करने में सहायक हो सकता है. उन्होंने कहा कि बिहार में एनीमिया की स्थिति गंभीर बनी हुई है, और इसे नियंत्रित करने के लिए सभी को फोर्टीफाइड चावल अपनाना चाहिए. इसके साथ ही, उन्होंने ई-केवाईसी की अनिवार्यता पर जोर दिया. उन्होंने बताया कि अब भी कई राशन उपभोक्ताओं ने अपना ई-केवाईसी पूरा नहीं कराया है. उन्होंने सभी पीडीएस दुकानदारों से आग्रह किया कि वे इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा कराने में उपभोक्ताओं की सहायता करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन