ePaper

आज की शाम बेतिया ऑडिटोरियम में लोकगायिका देवी की गीतों पर झूमेंगे श्रोता

Updated at : 25 Apr 2025 8:39 PM (IST)
विज्ञापन
आज की शाम बेतिया ऑडिटोरियम में लोकगायिका देवी की गीतों पर झूमेंगे श्रोता

अपना जिला बेतिया आज सांस्कृतिक यात्रा का गवाह बनेगा. आज 26 अप्रैल शनिवार को यहां सुरों की महफिल सजेगी.

विज्ञापन

बेतिया. अपना जिला बेतिया आज सांस्कृतिक यात्रा का गवाह बनेगा. आज 26 अप्रैल शनिवार को यहां सुरों की महफिल सजेगी. सुप्रसिद्ध भोजपुरी व हिंदी गीतों की गायिका देवी अपनी सुरीली आवाज में शमां बाधेंगी. मौका होगा प्रभात खबर अखबार की ओर से आयोजित सुर संध्या का. आज शाम छह बजे से बेतिया शहर के बड़ा रमना मैदान स्थित ऑडिटोरियम में यह भव्य सांस्कृतिक आयोजन किया जाएगा. जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है. कार्यक्रम में निशुल्क इंट्री की गयी है. सुर संध्या के आयोजन को लेकर प्रभात खबर की ओर से व्यापक इंतजाम किये गये हैं. बेतिया शहर में सुप्रसिद्ध गायिका देवी का पहली बार आगमन हो रहा है. ऐसे में कार्यक्रम को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिख रहा है. शनिवार को शाम 6 बजे से शुरू होने वाले इस सुर संध्या कार्यक्रम में लोकगायिका देवी अपनी सुरों की महफिल सजाएंगी. इसमें एक से बढ़कर लोकगीत, हिंदी गीत, देवी भजन से लेकर पॉपुलर सांग के साथ-साथ संगीत प्रेमियों की फरमाईश को भी वह अपने गायन से पूरा करेंगी. प्रभात खबर के स्थानीय प्रतिनिधियों ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है. शहरवासी अपने परिवार के साथ सुर संध्या के इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते. इसको लेकर सभी प्रबंध किये गये हैं. शाम पांच बजे से कार्यक्रम स्थल में इंट्री दी जाएगी. विस्तृत जानकारी के लिए प्रभात खबर के नंबर 8521544571 पर संपर्क कर सकते हैं. —————————- यह है हमारे प्रायोजक सुर संध्या कार्यक्रम में हमे प्रायोजकों का सानिध्य मिल रहा है. कार्यक्रम के एसोसिएट स्पांसर में केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दूबे, बेतिया नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया, समाजसेवी रणकौशल प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू पटेल, समाजसेवी सह भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी राहुल कुमार, भाजपा नेता प्रतीक एडवीन शर्मा, पॉयोनियर कोचिंग शामिल है. को-स्पांसर के रूप में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ उमेश कुमार, विधान पार्षद आफाक अहमद, महारानी जानकी कुंअर महाविद्यालय बेतिया, रामलखन सिंह यादव महाविद्यालय बेतिया, इलेक्ट्रानिक विजन बेतिया व चंपारण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन शामिल हैं. जबकि पार्टनर के रुप में मां शारदा हेल्थ क्लीनिक बेतिया, समाजसेवी रविंद्र सिंह, क्रिसेंट बीएड कॉलेज, न्यू स्वदेशी सुगर मिल, बाबा भागवत राय डिग्री कॉलेज तेल्हुआ नौतन, शारदा इंटरप्राइजेज बेतिया, समाजसेवी आलमगीर अशरफ, प्रेम कुमार दास व हॉस्पिटीलिटी पार्टनर होटल किशन शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन