आज मैथिली ठाकुर जिले के मतदाताओं को करेंगी जागरूक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 May 2024 9:16 PM
लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर स्वीप गतिविधि के तहत राज्य स्वीप आईकॉन लोक गायिका मैथिली ठाकुर आज यानि शुक्रवार को बेतिया आएंगी.
बेतिया. लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर स्वीप गतिविधि के तहत राज्य स्वीप आईकॉन लोक गायिका मैथिली ठाकुर आज यानि शुक्रवार को बेतिया आएंगी. यहां शहर में उनका रोड शो होगा और प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से जिले के मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करेंगी. स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी कमलाकांत त्रिवेदी ने बताया कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रोड शो समाहरणालय परिसर से अपराह्न 03.30 बजे प्रारंभ होगा, जो मुहर्रम चौक, जनता सिनेमा चौक, रेडक्रॉस चौक, पॉवर हाउस होते हुए स्थानीय प्रेक्षागृह जाकर समाप्त होगा. इसके उपरांत प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. जिसमें गीत-संगीत के माध्यम से स्टेट स्वीप आईकॉन लोक गायिका सुश्री मैथिली ठाकुर मतदाताओं को जागरूक करेंगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










