ePaper

किराना दुकान में गोहटी देख मची अफरा-तफरी

Updated at : 24 May 2025 6:20 PM (IST)
विज्ञापन
किराना दुकान में गोहटी देख मची अफरा-तफरी

वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना वन प्रमंडल दो के वन क्षेत्र से भटककर एक जंगली गोहटी शनिवार की शाम गोल चौक स्थित अजय कुमार के किराना दुकान में जा पहुंचा.

विज्ञापन

वाल्मीकिनगर. वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना वन प्रमंडल दो के वन क्षेत्र से भटककर एक जंगली गोहटी शनिवार की शाम गोल चौक स्थित अजय कुमार के किराना दुकान में जा पहुंचा. जिसे देखकर दुकानदार व ग्राहकों में अफरा-तफरी मच गयी. किराना दुकानदार द्वारा तत्काल इसकी सूचना वाल्मीकिनगर स्थित वन विभाग को दी गयी. इस सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों की टीम ने गोहटी का सुरक्षित रेस्क्यू कर जटाशंकर वन क्षेत्र में छोड़ दिया. इस बाबत वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के श्रीनिवासन नवीन बताया कि वन क्षेत्र से रिहायशी क्षेत्र सटे हुए हैं. इसी कारण कभी कभार वन्यजीव रास्ता भटककर रिहायशी क्षेत्र में आ जाते हैं. ग्रामीणों से अपील है कि सतर्क और सजग रहे. सामूहिक कन्या विवाह में सात जोड़े वर-वधुओं का होगा विवाह

बगहा. श्री राम जानकी सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव के दौरान सात जोड़े वर वधुओं का विवाह उत्सव 30 मई को भव्य तरीके से प्रखंड बगहा दो अंतर्गत हरनाटांड़ बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में संपन्न होगा. उक्त जानकारी श्री श्री 108 श्री महात्यागी भागवत दास जी फलाहारी बाबा ने दी. उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह उत्सव 30 मई की संध्या 5 बजे शाम से शुभारंभ होगा और बारात दुर्गा मंदिर परिसर से हरनाटांड़ बाजार भ्रमण करते हुए युगल साह जनजाति विद्यालय होते हुए बस स्टैंड से थारू संघ भवन कम्युनिस्ट पार्टी चौराहा होते हुए दुर्गा मंदिर पहुंचेगा. जहां पूरे वैदिक विधि विधान के सात वर वधुओं का विवाह संपन्न होगा.

दो पक्षों की मारपीट में दस जख्मी, एक महिला रेफर

बगहा. नगर थाना क्षेत्र के बड़गांव में शनिवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. जिसमें 10 लोग जख्मी हो गए. वही एक महिला भगमनी देवी की गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया. जबकि अन्य घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में जारी है. चिकित्सक ने पुलिस को सूचना दिया है. घायलों में भागमनी देवी, नवका टोला बड़गांव आंनद कुमार, साहेब कुमार मल्ल, अमरेश कुमार, काशी मल्ल, जगन्नाथ मल्ल, मनु मल्ल, आदित्य कुमार, दीनानाथ मल्ल, राजन मल्ल आदि शामिल है.

एक सप्ताह पूर्व अपहृत हुई महिला हरियाणा से बरामद

मधुबनी. धनहा थाना की पुलिस ने शादी की नियत से अपहृत चार बच्चों की मां तथा युवक को हरियाणा से बरामद कर लिया है. इसकी जानकारी देते हुए अपर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि रंगललही के एक महिला को पटखौली थाना क्षेत्र के सुखबन निवासी युवक के साथ बरामद किया गया है. बरामद महिला व युवक को न्यायिक हिरासत बगहा भेजा जा रहा है. उन्होंने बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व महिला की अपहरण को लेकर परिजनों ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. जिसके आलोक में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रामनगर. डॉ. भीम राव अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तत्वावधान में एससी-एसटी विशेष शिविर का शनिवार को बखरी बाजार में आयोजन हुआ. जहां सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान हर टोला, हर परिवार, हर सेवा को लेकर लोगों को जागरूक किया गया. इसमें पहुंचे लोगों की दवा की गयी. साथ ही राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, लेबर कार्ड ,जॉब कार्ड, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन योजना का आवेदन लिया गया. मौके पर मुखिया विजय महतो, उप मुखिया सुधाकर उपाध्याय, पंचायत सचिव सिंतु कुमार, पंचायत रोजगार सेवक जेपी मिश्रा, जीविका, स्वास्थ्य विभाग के कर्मी मौजूद रहे. शिविर का सैकड़ों लाभार्थियों ने लाभ उठाया. एक दिवसीय धरना को लेकर शिक्षकों ने की बैठक

रामनगर. नगर के तुरहा टोली में शनिवार की दोपहर शिक्षक संघ की एक बैठक हुई. जहां आगामी 2 जून को बेतिया जिलाधिकारी के सामने होने वाले एक दिवसीय धरना कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा हुई. संघ के प्रखंड स्तरीय बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष रत्नेश पांडेय ने किया. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विशिष्ट शिक्षकों के वेतन निर्धारण, सेवा निरंतरता तथा वेतन भुगतान आदि मांगों के लिए जिला स्तर पर आयोजित धरना कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रामनगर प्रखंड के सभी शिक्षक 2 जून के एक साथ सुबह नौ बजे से बेतिया के लिए रवाना होंगे. बैठक में प्रखंड अध्यक्ष रवि राम, दिनेश मुखिया, संजय तिवारी, सुशील राम, दीनानाथ राम, रंजीत गुप्ता, सुनील कुमार, कमलेश कुमार, अनिल साह आदि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन