ePaper

नल जल की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Updated at : 06 May 2025 8:39 PM (IST)
विज्ञापन
नल जल की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

प्रखंड के छीतमी गांव में नल जल की समस्या को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया है.

विज्ञापन

गौनाहा. प्रखंड के छीतमी गांव में नल जल की समस्या को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया है. मामले को लेकर कन्हैया यादव, राजनेति यादव, भिखारी यादव, पिंटू यादव, महेंद्र राम, सोहन पासवान, विनोद यादव, रामचंद्र यादव, राम जन्मोत्सव राम प्रवेश महतो, भिखारी महतो, ओम प्रकाश यादव सरल पासवान इत्यादि ग्रामीणों ने काफी आक्रोश प्रकट किया. आंदोलनकारियों ने बताया है कि प्रखंड के छितमी गांव में एक साल पूर्व पीएचइडी विभाग द्वारा माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महत्वाकांक्षी योजना नल जल के आपूर्ति के लिए बोरिंग किया गया था, जो मात्र डेढ़ सौ फीट ही गहरायी में गाड़ा गया था, जिसको लेकर पूरे गांव के लोगों को आज तक नल का जल नसीब नहीं हुआ है. इस गलती को दुहराते हुए विभाग द्वारा पुनः उसी जगह पर 150 फीट का फिर से बोरिंग किया जा रहा है. इसको लेकर हम ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. हम ग्रामीणों का कथन है कि पिछले बार इस जगह पर उतना ही लेंथ का बोरिंग गाड़ा गया था जो सक्सेस नहीं हुआ तो फिर दोबारा ऐसी दुस्साहस करते हुए इस जगह को क्यों फंसाया जा रहा है. अगर करना ही है तो एस्टीमेट के मुताबिक पूरे 400 फीट का बोरिंग करें. अन्यथा अपने इस योजना को लेकर वापस लौट जाए. ऐसे भी प्रखंड की जनता इस योजना को अलविदा कह ही दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन