शिक्षा विभाग द्वारा टीआरई थ्री से विद्यालय को मिले नये शिक्षक, विषयवार पठन-पठान की मिलेगी सुविधा

शिक्षा विभाग द्वारा विगत पांच मई को जारी शिक्षकों को विद्यालय आवंटन का जिलेवार लिस्ट जारी किया गया.
बगहा. शिक्षा विभाग द्वारा विगत पांच मई को जारी शिक्षकों को विद्यालय आवंटन का जिलेवार लिस्ट जारी किया गया. इस संदर्भ में स्थानीय शिक्षक सुनील कुमार ने कहा कि विभाग द्वारा विभिन्न विद्यालयों में शिक्षकों का पदस्थापन किया गया है. शिक्षकों के योगदान के बाद विषय गत शिक्षकों की कमी दूर होगी. शिक्षा विभाग द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार पिपरासी प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय डुमरी-भगड़वा में वर्ग 11-12 में जंतु विज्ञान विषय की तथा राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय लक्षनही में वर्ग 1-5 में सामान्य विषय की सहित प्रखंड के अन्य विद्यालय में भी शिक्षकों का पदस्थापन हुआ है. वहीं बगहा दो प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय पचरूखा में 10 नये शिक्षकों का पदस्थापन हुआ है. जिसमें वर्ग 1-5 सामान्य विषय, 6-8 अंग्रेजी विषय, 9-10 में अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, संस्कृत और उर्दू तथा 11-12 में जंतु विज्ञान, गणित और इतिहास विषय के एक-एक शिक्षक शामिल है. विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक सुनील कुमार ने बताया कि विद्यालय में 10 नये शिक्षकों के आ जाने से शिक्षक, शिक्षिकाओं की संख्या में बढ़ जाएगी. जिससे विद्यार्थियों को मिलने वाली गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में वृद्धि होगी तथा ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे इससे लाभान्वित होंगे. वहीं विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शशि कुमारी ने बताया कि विभिन्न विषयों के बीस शिक्षक, शिक्षिका कार्यरत हैं. सभी शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही हैं. नये शिक्षकों के योगदान के बाद शिक्षकों की संख्या व शिक्षण में वृद्धि होगी. गौरतलब हो कि शिक्षकों के पदस्थापन से शिक्षण को लेकर छात्रों व अभिभावक में हर्ष व्याप्त है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




