ePaper

ईद त्योहार पर पदाधिकारियों ने किया शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण

Updated at : 31 Mar 2025 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
ईद त्योहार पर पदाधिकारियों ने किया शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण

वरीय पदाधिकारियों ने शहर के जंगी मस्जिद, कोतवाली चौक, द्वार देवी चौक, मनुआपुल, हरिवाटिका चौक सहित अन्य क्षेत्रों का भ्रमण किया.

विज्ञापन

बेतिया. ईद-उल-फ़ितर (ईद) को जिले में शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय, पुलिस अधीक्षक, बेतिया, डॉ शौर्य सुमन सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने शहर के जंगी मस्जिद, कोतवाली चौक, द्वार देवी चौक, मनुआपुल, हरिवाटिका चौक सहित अन्य क्षेत्रों का भ्रमण किया. प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी से विधि-व्यवस्था से संबंधित फीडबैक लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इस क्रम में जिलास्तर पर विधि व्यवस्था संधारण के निमित्त समाहरणालय सभागार में फंक्शनल कंट्रोल रूम तथा पुलिस विभाग द्वारा संचालित कंट्रोल रूम में जाकर वस्तुस्थिति की जानकारी ली. कंट्रोल रूम के वरीय प्रभारी पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रतिनियुक्त सभी मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी से पल-पल विधि-व्यवस्था से संबंधित जानकारी ली जा रही है. कहा कि जिले में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से ईद का त्योहार मनाया जा रहा है. जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक गतिविधि पर नजर बनाकर रखी जाय. छोटी-से-छोटी ख़बर को ध्यान से सुनकर उसे नोट करें और संबंधित पदाधिकारी को इसकी जानकारी दें. विधि-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध त्वरित गति से निरोधात्मक कार्रवाई की जाय. जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने जिलेवासियों को ईद-उल-फ़ितर की दिली मुबारकबाद पेश की. उन्होंने जिलेवासियों से अपील किया कि त्योहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं. किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान नहीं दें. जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रकार की पुख्ता व्यवस्थाएं की गई हैं. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर विनोद कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा सुजीत कुमार सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन