महाशिवरात्रि के भव्य उत्सव में रंगने लगा शहर, साज सज्जा-लाइट व स्वागत द्वार बनेंगे आकर्षण

26 फरवरी को महाशिवरात्रि है. इस दिन नगर के सागर पोखरा स्थित मनोकामना शिवमंदिर में करीब दो लाख से अधिक श्रद्धालु जुटेंगे.
बेतिया. 26 फरवरी को महाशिवरात्रि है. इस दिन नगर के सागर पोखरा स्थित मनोकामना शिवमंदिर में करीब दो लाख से अधिक श्रद्धालु जुटेंगे. इसे देखते हुए महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां लगनेवाले भव्य पूजा कार्यक्रम, भंडारा एवं शिव बारात को लेकर तैयारियां जोर शोर से की जा रही है. मंदिर से लेकर शिव बारात के पूरे मार्ग को आकर्षक लाइट, साज-सज्जा, भव्य स्वागत द्वार व फूलों से सजाया जा रहा है. बैंगलोर, उत्तर प्रदेश, कलकत्ता समेत अन्य जगहों से पहुंचें कारीगर मंदिर परिसर को भव्य बनाने में जुटे है. मनोकामना शिवमंदिर महाशिवरात्रि महोत्सव 2025 के आयोजन समिति के संयोजक अमित गिरी ने बताया कि मंदिर में युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गयी है. मंदिरों का रंगरोगन का कार्य पूरा हो चुका है. इस अवसर पर बाबा मंदिर को फूलों से सजाने की तैयारी है. मंदिर को फूलों से भव्य तरीके से सजाया जायेगा. महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात निकाली जाएगी. जिसमें करीब दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है. मंदिर के समीप स्थित पार्क में भंडारा के लिए भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. साथ हीं पोखरा के किनारे आकर्षक झांकी के लिए स्टेज का निर्माण भी अब अंतिम चरण में है. श्री गिरी ने बताया कि इस बार अन्य वर्षों की अपेक्षा कुछ विशेष व्यवस्था की गयी है. विदेशी फुलो, रुद्राक्ष के साथ हीं बाबा का शृंगार किया जायेगा. सजावट के लिए कलकत्ता एवं बैंगलूरु समेत अन्य जगहों से कारीगरों को बुलाया गया है. 26 फरवरी को सुबह 4 बजे से महादेव का अभिषेक आरंभ हो जायेगा. वहीं सुबह नौ बजे से महाभंडारा का आयोजन आरंभ हो जायेगा. सभी पूजा विधिवत संपन्न होने के बाद शाम में महाशृंगार किया जायेगा. —————- 500 आचार्य करेंगे शिवस्रोत, हर चार घंटे पर होगा शृंगार मनोकामना शिवमंदिर में आयोजित होने वाले महाशिवरात्रि पूजा, मेला एवं महादेव के अभिषेक के लिए प.चंपारण हीं नही बल्कि पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, नेपाल के भी श्रद्धालु पहुंचते हैं. इस बार शिवस्त्रोत जाप के लिए 500 से अधिक विद्वान पंडितों की टोली रहेगी. जिसमें अयोध्या, काशी, प्रयागराज और उज्जैन से पांच सौ विद्वान पंडित बुलाये गए हैं. न्यूजीलैंड, थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया, कोलकाता, बैंगलुरु से फूल मंगाए गए हैं. हर चार घंटे पर शिव का शृंगार किया जायेगा. कमल के फूल, दुब, गुलाब का फूल, रुद्राक्ष, भस्म से भगवान शिव शंकर का शृंगार किया जायेगा. ————– भव्य होगा शिव बरात: अमित फोटो09: अमित गिरी 26 को सायं सात बजे देवाधिदेव महादेव की भव्य बारात निकाली जायेगी. इसमें हाथी, ऊंट और घोड़े समेत रॉक बैंड ढोल ताशा, राजस्थान के ढोल तासा एवं आकर्षक झांकी प्रस्तुत करनेवाले कलाकार मुख्य आकर्षण होंगे. शिव बारात सागर पोखरा शिवमंदिर से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः सागर पोखरा शिवमंदिर पहुंचेगी. रात्रि में शिव जागरण का भी आयोजन होगा. तैयारी युद्धस्तर पर चल रही है. अमित गिरी, संयोजक ——————– महाशिवरात्रि के कार्यक्रम की रुपरेखा प्रथम पूजन अभिषेक: सुबह 4 से 9 बजे तक शिवतांडव एवं गौरीमंत्र जाप: सुबह 6 बजे से सांय 6 बजे तक द्वितीय पूजन रुद्राभिषेक शृंगार एवं महाआरती: दोपहर 3.30 से सायं 6.30 तक शिव बरात: सायं 7 बजे से प्रारंभ शिव जागरण: रात्रि 9 बजे से तृतीय पूजन अभिषेक: रात्रि 11.30 से 2 बजे तक चतुर्थ पूजन अभिषेक: रात्रि 2 बजे से 4 बजे तक
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




