सुस्ता सीमा विवाद में एसएसबी पर पथराव, 150-200 अज्ञात नेपाली ग्रामीणों पर केस दर्ज
भारत-नेपाल सीमा पर सुस्ता क्षेत्र में सीमा विवाद फिर गहरा गया है. नेपाली ग्रामीणों ने भारतीय सीमा की ओर मिट्टी का बांध बनाने का प्रयास किया, जिसका विरोध करने गई एसएसबी टीम पर पथराव किया गया.
West Champaran News: भारत-नेपाल सीमा से सटे विवादित सुस्ता क्षेत्र में एक बार फिर सीमा विवाद को लेकर तनाव बढ़ गया है. सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने आरोप लगाया है कि नेपाल के सुस्ता गांव के ग्रामीणों ने भारतीय सीमा की ओर मिट्टी का बांध बनाने का प्रयास किया. विरोध करने पहुंची एसएसबी टीम के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए पथराव किया गया. मामले में वाल्मीकिनगर थाना में 150 से 200 अज्ञात नेपाली ग्रामीणों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है.
Valmikinagar News: सीमा पर बांध निर्माण को लेकर बढ़ा विवाद
21वीं वाहिनी एसएसबी, बगहा के रमपुरवा समवाय प्रभारी अवधेश कुमार के आवेदन के अनुसार दो अगस्त को उप कमांडेंट (प्रचालन) विशाल कुमार के नेतृत्व में एसएसबी की टीम नियमित गश्ती एवं सूचना संकलन के लिए सुस्ता सीमा क्षेत्र पहुंची थी. भारतीय सीमा में स्थित पाकड़ के पेड़ के समीप टीम ने देखा कि नेपाली ग्रामीण विवादित क्षेत्र में यथास्थिति का उल्लंघन करते हुए मिट्टी का बांध बना रहे थे.
संयुक्त बैठक के बावजूद जारी रहा निर्माण
एसएसबी के अनुसार 31 जुलाई को भारत और नेपाल के सुरक्षा अधिकारियों के बीच हुई संयुक्त बैठक में विवादित क्षेत्र में किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं करने तथा यथास्थिति बनाए रखने पर सहमति बनी थी. इसके बावजूद नेपाली ग्रामीणों द्वारा निर्माण कार्य जारी रखा गया.
एसएसबी पर पथराव का आरोप
आवेदन में आरोप लगाया गया है कि नेपाल की एपीएफ के साथ वार्ता चल रही थी, तभी 150 से 200 ग्रामीणों की भीड़ लाठी और पत्थरों के साथ मौके पर पहुंच गई. भीड़ ने एसएसबी जवानों के साथ गाली-गलौज करते हुए भारतीय सीमा की ओर बढ़कर पथराव शुरू कर दिया. स्थिति को देखते हुए एसएसबी के जवान सुरक्षित स्थान पर लौट आए.
पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि एसएसबी के आवेदन के आधार पर वाल्मीकिनगर थाना में कांड दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. घटना के बाद सीमा क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है.
यह भी पढ़ें: बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग में एमजीसीयू के 11 छात्रों का चयन, कुलपति ने दी बधाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










