पशु तस्करी के शक में ग्रामीणों ने पिकअप सवार पांच लोगों को पकड़ा, पुलिस ने कराया रेस्क्यू

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

छगुरही बंजरिया गांव में मंगलवार रात पशु तस्करी के शक में ग्रामीणों ने पिकअप पर सवार पांच लोगों को बंधक बना लिया. संदिग्ध पिकअप वाहन के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों को संदेह हुआ.

विज्ञापन

West Champaran News: रामनगर प्रखंड के छगुरही बंजरिया गांव में मंगलवार की देर रात पशु तस्करी के शक में ग्रामीणों ने एक पिकअप वाहन पर सवार पांच लोगों को पकड़कर बंधक बना लिया. गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में पिकअप वाहन पहुंचने के बाद ग्रामीणों को उन पर संदेह हुआ. सूचना मिलने पर रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर पांचों लोगों को मुक्त कर अपने साथ थाना ले गई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Ramnagar News: संदिग्ध पिकअप पहुंचने से ग्रामीण हुए सतर्क

स्थानीय लोगों के अनुसार मंगलवार की देर रात एक पिकअप वाहन छगुरही बंजरिया गांव पहुंचा. वाहन पर पांच लोग सवार थे. देर रात गांव में उनके पहुंचने और गतिविधियों को देखकर ग्रामीणों को संदेह हुआ कि वे पशु चोरी या पशु तस्करी से जुड़े हो सकते हैं. इसके बाद ग्रामीणों ने सभी को रोक लिया.

पशु चोरी की घटनाओं के बाद बढ़ी थी सतर्कता

ग्रामीणों का कहना है कि बीते दिनों क्षेत्र में पशुओं की चोरी की घटनाएं सामने आई थीं. इसी कारण गांव में किसी भी संदिग्ध गतिविधि को लेकर लोग पहले से सतर्क थे. हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि पकड़े गए लोगों का उद्देश्य क्या था.

पुलिस ने पांचों लोगों को कराया मुक्त

घटना की सूचना मिलते ही रामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर पांचों लोगों को उनके कब्जे से मुक्त कराया और पूछताछ के लिए थाना ले गई. साथ ही पिकअप वाहन को भी जांच के दायरे में लिया गया है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

बगहा एसडीपीओ निहार भूषण ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने छगुरही बंजरिया गांव पहुंचकर पांच लोगों का रेस्क्यू किया. सभी से पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वे किस उद्देश्य से गांव पहुंचे थे और पिकअप वाहन का इस्तेमाल किस कार्य के लिए किया जा रहा था.

यह भी पढ़ें: बेतिया: पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ, विद्यालय परिसर में गूंजा हरित भविष्य का संदेश


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन