ePaper

ट्रक की चपेट में आये चाय दुकानदार की मौत

Updated at : 15 Jun 2024 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आये चाय दुकानदार की मौत

एक सप्ताह पूर्व बेतिया चनपटिया पथ में कुमारबाग पेट्रोलपंप के समीप ट्रक की चपेट में आये चाय दुकानदार की अंततः मौत हो गयी.

विज्ञापन

बेतिया. एक सप्ताह पूर्व बेतिया चनपटिया पथ में कुमारबाग पेट्रोलपंप के समीप ट्रक की चपेट में आये चाय दुकानदार की अंततः मौत हो गयी. मृतक कुमारबाग थाना क्षेत्र के पकड़ीहार निवासी यमुना यादव 59 वर्ष बताये गये हैं. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया. जानकारी के अनुसार एक सप्ताह पूर्व 6 जून को अपने दुकान से घर जा रहे पकड़ीहार निवासी यमुना यादव 59 वर्ष को कुमारबाग पेट्रोल पंप के समीप अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया. जिसमें वे गंभीर रुप से जख्मी हो गये. जख्मी यमुना यादव को परिजनों ने आनन-फानन में जीएमसीएच में भर्ती कराया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया. परिजन लेकर शहर के हीं एक निजी हॉस्पीटल में चले गये, जहां उनका इलाज चला. इधर शुक्रवार की सुबह स्थिति चिंताजनक देख उसे रेफर कर दिया गया. परिजन उन्हें गोरखपुर लेकर निकल गये, लेकिन गोरखपुर पहुंचने से पहले हीं रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया. यमुना यादव की मौत के बाद शव को लेकर परिजन गांव चले आये. पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन