मातृत्व सुरक्षा के लिए लगी शिविर

Updated:
विज्ञापन
मातृत्व सुरक्षा के लिए लगी शिविर

शिविर में उमड़ी भीड़ | Prabhat Khabar Network

बगहा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच और परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

बगहा.प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बगहा दो में गुरुवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. अभियान के दौरान बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें सुरक्षित मातृत्व से संबंधित आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया.कार्यक्रम के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. केबीएन सिंह ने स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया. उन्होंने चिकित्सकों, एएनएम एवं स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक गर्भवती महिला की निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार संपूर्ण स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित की जाए. साथ ही उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं (हाई रिस्क प्रेग्नेंसी) की पहचान कर उनका विशेष फॉलोअप करने तथा समय पर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने जांच कक्ष, पंजीकरण व्यवस्था एवं उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का भी अवलोकन किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का उद्देश्य प्रत्येक गर्भवती महिला को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सके. इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी.शिविर में गर्भवती महिलाओं का रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, वजन, रक्त की आवश्यक जांच की गई. साथ ही उन्हें संतुलित आहार, आयरन एवं कैल्शियम की नियमित खुराक, संस्थागत प्रसव तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के प्रति जागरूक किया गया.आवश्यकतानुसार दवाइयों का भी वितरण किया गया.प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि प्रत्येक गर्भवती महिला तक समय पर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचें और सुरक्षित मातृत्व का लक्ष्य सफलतापूर्वक प्राप्त किया जा सके. इसके लिए सभी स्वास्थ्यकर्मियों को पूरी जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया.


विज्ञापन
Mahabir Prasad Aga

लेखक के बारे में

By Mahabir Prasad Aga

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन