24 घंटे में पश्चिम चंपारण पुलिस का बड़ा एक्शन, 16 गिरफ्तार, 87 लीटर शराब जब्त, लाखों का जुर्माना वसूला

Author Awadh kishore|Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन
पश्चिम चंपारण पुलिस की 24 घंटे में कार्रवाई: 16 गिरफ्तार

प्रतीकात्मक तस्वीर

पश्चिम चंपारण पुलिस ने अपराध नियंत्रण के लिए 24 घंटे का विशेष अभियान चलाया. इस दौरान 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया, साथ ही शराब और मवेशी भी जब्त किए गए.

विज्ञापन

Bettiah Police Action: पश्चिम चंपारण पुलिस ने अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए चलाए गए विशेष अभियान में पिछले 24 घंटे के दौरान व्यापक कार्रवाई की है. इस दौरान 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप

शराबबंदी कानून के तहत भी कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में उत्पाद अधिनियम के चार आरोपी भी शामिल हैं.

अभियान के दौरान पुलिस ने 87 लीटर शराब, 275 एमएल शराब तथा 21 मवेशी जब्त किए. अवैध शराब कारोबार और तस्करी के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है.

वाहन जांच में वसूला गया जुर्माना

वाहन जांच अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से 1 लाख 4 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया.

इसके अलावा पुलिस ने तीन वाहनों को भी जब्त किया.

वारंटियों पर भी कसा शिकंजा

विशेष अभियान के तहत पुलिस ने पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया, जबकि आठ अजमानतीय वारंटों का निष्पादन भी किया गया.

आगे भी जारी रहेगा अभियान

पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने बताया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई, लंबित वारंटों के निष्पादन, शराबबंदी कानून के सख्त अनुपालन और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग


विज्ञापन
Awadh Kishore

लेखक के बारे में

By Awadh Kishore

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन