वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट विस्तार को मिली रफ्तार, 18 में से 15 रैयतों ने दी सहमति

Author Israel ansari|Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन

बैठक के दौरान भू अर्जन पदाधिकारी, एसडीएम व अन्य

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट के विस्तार की प्रक्रिया तेज हो गई है, जिसमें 18 में से 15 भू-स्वामियों ने भूमि अधिग्रहण के लिए सहमति दे दी है। इस परियोजना से क्षेत्र में हवाई संपर्क बेहतर होगा, जिससे पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन

Valmiki Nagar Airport News: वाल्मीकिनगर स्थित एयरपोर्ट के विस्तार और नए टर्मिनल भवन के निर्माण की दिशा में प्रशासन ने भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया तेज कर दी है. प्रस्तावित योजना के तहत एयरपोर्ट के दक्षिण दिशा में नया टर्मिनल भवन बनाया जाएगा और एयरपोर्ट का विस्तार किया जाएगा.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: बेतिया में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग पर शिक्षकों की कार्यशाला, गणित-विज्ञान की पढ़ाई होगी अधिक रोचक

18 भू-स्वामियों की भूमि चिन्हित

परियोजना के लिए कुल 18 रैयतों की भूमि चिन्हित की गई है. भूमि क्रय नीति के तहत भू-स्वामियों की सहमति प्राप्त करने के लिए 11 से 13 जुलाई 2026 तक विशेष शिविर आयोजित किया गया है.

शिविर के पहले दिन ही प्रशासन को बड़ी सफलता मिली. 18 में से 15 रैयतों ने अपनी सहमति दे दी, जबकि शेष तीन रैयतों से भी निर्धारित अवधि के भीतर सहमति मिलने की उम्मीद जताई गई है.

पारदर्शी तरीके से चल रही प्रक्रिया

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संचालित की जा रही है. रैयतों को भूमि क्रय नीति, मुआवजा प्रक्रिया और अन्य आवश्यक प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है, ताकि किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति न रहे.

अधिकारियों ने प्रभावित भू-स्वामियों के हितों की रक्षा का भी भरोसा दिलाया.

अधिकारियों ने सुनीं रैयतों की समस्याएं

विशेष शिविर में अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, पश्चिम चंपारण, अनुमंडल पदाधिकारी चांदनी कुमारी, अंचल अधिकारी वसीम अकरम सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने रैयतों से संवाद कर उनकी शंकाओं का समाधान भी किया.

पर्यटन और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

प्रशासन के अनुसार वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट के विस्तार और आधुनिक टर्मिनल भवन के निर्माण से क्षेत्र में हवाई संपर्क बेहतर होगा. इससे पर्यटन, व्यापार और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलने के साथ पश्चिम चंपारण और आसपास के जिलों के लोगों को बेहतर हवाई सुविधाएं उपलब्ध होंगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन