70वीं BPSC में सफल तीन अधिकारियों का अपैक्स ट्यूटोरियल ने किया सम्मान, सफलता के साझा किए मंत्र

Author Awadh kishore|Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन
70वीं बीपीएससी में चयनित तीन अधिकारियों का अपैक्स ट्यूटोरियल में सम्मान सफलता के साझा किए मंत्र

चयनित अधिकारियो को सम्मानित करते निदेशक

अपैक्स ट्यूटोरियल ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफल तीन पूर्व विद्यार्थियों को सम्मानित किया. सिमरन कुमारी, सुमित कुमार (राजस्व अधिकारी) और कन्हैया कुमार (शिक्षा अधिकारी) को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया. सफल अभ्यर्थियों ने अपनी सफलता के गुर साझा किए.

विज्ञापन

West Champaran News: शहर के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अपैक्स ट्यूटोरियल की ओर से 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अधिकारी बने तीन पूर्व विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम मनुआपुल स्थित एक निजी भवन में हुआ.

सफल अभ्यर्थियों का किया गया सम्मान

समारोह में सिमरन कुमारी और सुमित कुमार, जिन्होंने राजस्व अधिकारी के पद पर सफलता हासिल की, तथा कन्हैया कुमार, जो शिक्षा अधिकारी बने हैं, को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर तीनों अभ्यर्थियों के अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया.

सफलता से बढ़ाया संस्थान का गौरव

संस्थान के निदेशक हेमंत कुमार ने कहा कि किसी भी अभिभावक के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि तब होती है, जब उसकी पहचान उसके बच्चों की सफलता से होने लगे. उन्होंने कहा कि तीनों सफल अभ्यर्थियों ने अपने परिवार, गांव और संस्थान का नाम रोशन किया है तथा उनकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी.

सफल अभ्यर्थियों ने साझा किए अनुभव

राजस्व अधिकारी सिमरन कुमारी ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए निरंतर अध्ययन, आत्मविश्वास और धैर्य आवश्यक है. उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य तय कर नियमित पढ़ाई करने की सलाह दी.

राजस्व अधिकारी सुमित कुमार ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता. उन्होंने समय प्रबंधन, नियमित पुनरावृत्ति और मॉक टेस्ट को सफलता की कुंजी बताया तथा सोशल मीडिया पर समय बर्बाद न करने की सलाह दी.

शिक्षा अधिकारी कन्हैया कुमार ने कहा कि असफलता से निराश होने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए. सकारात्मक सोच और निरंतर मेहनत ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है.

बड़ी संख्या में मौजूद रहे शिक्षक और विद्यार्थी

कार्यक्रम में अवनीश कश्यप, ब्रजेश सर, प्रकाश सर, जितेंद्र सर, चंदन सर, कुंदन सर, संदीप सर, गुड्डू सर, सिकंदर सर सहित संस्थान के शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Awadh Kishore

लेखक के बारे में

By Awadh Kishore

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन