विदाई समारोह में भावुक हुए अधिकारी, तैलिक साहू सभा ने किया सम्मान, शिक्षा और एकजुटता का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन
पेज 5 तैलिक साहू सभा ने अधिकारियों का किया सम्मान, सिकटा बीडीओ व ग्रामसेवक को दी भावभीनी विदाई

कार्यक्रम में बीडीओ अन्य अधिकारी व समाज के लोग

पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में तैलिक साहू सभा ने सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया. इस दौरान सिकटा के बीडीओ अजीत कुमार रोशन को भावुक विदाई दी गई. कार्यक्रम में समाज की शिक्षा और एकजुटता पर विशेष जोर दिया गया.

विज्ञापन

Narkatiaganj News: पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में शुक्रवार को तैलिक साहू सभा के बैनर तले सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में सिकटा के बीडीओ अजीत कुमार रोशन और ग्रामसेवक विनोद साहू को भावभीनी विदाई दी गई. साथ ही विभिन्न विभागों में कार्यरत तैलिक समाज के अधिकारियों और कर्मचारियों को अंगवस्त्र, पुष्पमाला और स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया.

यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग

विदाई के दौरान भावुक हुए अधिकारी

विदाई समारोह में अपने संबोधन के दौरान बीडीओ अजीत कुमार रोशन भावुक नजर आए. उन्होंने कहा कि समाज की ओर से मिला सम्मान उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा और इसे वह जीवनभर संजोकर रखेंगे.

शिक्षा और एकजुटता पर दिया गया जोर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तैलिक साहू सभा के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रमुख प्रतिनिधि चंदन साह ने समाज के लोगों से बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की.

उन्होंने कहा कि समाज को एकजुट रहकर हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की जरूरत है. शिक्षा ही सामाजिक और आर्थिक विकास का सबसे मजबूत माध्यम है.

कई अधिकारियों और कर्मियों का हुआ सम्मान

समारोह में तैलिक समाज से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया. इनमें गौनाहा थानाध्यक्ष शंभू शरण गुप्ता, बलथर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, रेल थानाध्यक्ष दिनेश प्रसाद साहू, साठी थानाध्यक्ष राजन कुमार, कनीय विद्युत अभियंता गौतम कुमार, गाड़ी लिपिक मुकेश कुमार और रेलकर्मी पप्पू कुमार शामिल रहे.

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम की अध्यक्षता चंदन कुमार ने की, जबकि संचालन शिक्षक शेषनाथ साह ने किया.

इस अवसर पर डॉ. वीरेन्द्र नारायण, सुनील कुमार, महेश साह, शिवानंद साह, कृष्ण कुमार नारायण सहित तैलिक साहू समाज के बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप


विज्ञापन
Satish Kumar Pand

लेखक के बारे में

By Satish Kumar Pand

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन