लौरिया चीनी मिल के पूर्व कर्मियों ने 30 साल से लंबित मजदूरी भुगतान की मांग उठाई
सांकेतिक तस्वीर
लौरिया चीनी मिल के पूर्व कर्मचारियों और आश्रितों ने 30 वर्षों से लंबित मजदूरी भुगतान की मांग फिर उठाई है. उन्होंने पेंशन राशि में बढ़ोतरी और शीघ्र भुगतान की मांग की है, अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है.
Bettiah News: बिहार राज्य चीनी निगम की लौरिया इकाई के पूर्व कर्मचारियों और दिवंगत कर्मियों के आश्रितों ने मंगलवार को 30 वर्षों से लंबित बकाया मजदूरी के भुगतान की मांग एक बार फिर उठाई. उन्होंने मुख्यमंत्री और निगम प्रशासन से शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने तथा पेंशन राशि में बढ़ोतरी की मांग की. पूर्व कर्मियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा.
Lauriya News: 1996-97 से लंबित है मजदूरी भुगतान
पूर्व कर्मचारी रामेश्वर तिवारी, कामेश्वर तिवारी, राजेंद्र अवस्थी, बद्री ततवा, मधोली यादव और बेलाश यादव ने बताया कि वर्ष 1996-97 में चीनी मिल बंद होने के बाद से अब तक बकाया मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है. उनका कहना है कि कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के समक्ष अपनी मांग रखी गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला.
दिवंगत कर्मियों के आश्रितों ने भी लगाई गुहार
दिवंगत कर्मियों की पत्नियां कुसुम देवी (स्व. भरत मिश्र), जोनी देवी (स्व. शंकर राउत), सरस्वती देवी (स्व. चंदीरका धांगड़), रामपति देवी, फुलमती देवी, मालती देवी और सरिता देवी ने बताया कि वे वर्षों से अपने अधिकार के लिए सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगा रही हैं, लेकिन अब तक न्याय नहीं मिला.
पेंशन बढ़ाने की भी उठाई मांग
पूर्व कर्मचारियों और आश्रितों ने कहा कि बकाया मजदूरी के साथ पेंशन राशि में भी बढ़ोतरी की जाए, ताकि वृद्धावस्था में उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े. उन्होंने सरकार से मानवीय आधार पर शीघ्र निर्णय लेने की अपील की.
मांगें पूरी नहीं हुईं तो होगा आंदोलन
पूर्व कर्मियों ने कहा कि यदि उनकी वर्षों पुरानी मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होंगे. उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार उनकी समस्याओं पर गंभीरता से विचार करेगी.
यह भी पढ़ें: लौरिया में बाकीपुर उपचुनाव में जन सुराज की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, बांटी मिठाइयां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By कौशिक उर्फ राजा मिश्रा
कौशिक कुमार उर्फ राजा मिश्रा ने वर्ष 2011 में पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया प्रखंड से प्रभात खबर के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की. सामाजिक, राजनीतिक और विकास से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता से उठाना इनकी पहचान रही है. बंद पड़ी लौरिया चीनी मिल को चालू कराने तथा एचपीसीएल परियोजना जैसे जनहित के विषयों पर भी वें लगातार सक्रिय रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










