बेतिया में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत, हादसे के बाद चालक फरार

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

पश्चिम चंपारण के मझौलिया में एक तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार 60 वर्षीय मजदूर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चालक फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन

West Champaran News: पश्चिम चंपारण के मझौलिया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार 60 वर्षीय मजदूर की मौत हो गयी. हादसा शनिवार की शाम करीब छह बजे दुभवलिया चौक के समीप हुआ. दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल मजदूर को परिजन इलाज के लिए जीएमसीएच लेकर पहुंचे, जहां रात करीब आठ बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी. हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और साइकिल जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

दुभवलिया चौक के पास बाइक ने साइकिल में मारी टक्कर

मृतक की पहचान मझौलिया थाना क्षेत्र के सेनवरिया बगहा टोला वार्ड संख्या-01 निवासी 60 वर्षीय नगीना महतो के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, नगीना महतो मजदूरी करने के बाद शनिवार की शाम साइकिल से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान दुभवलिया चौक के समीप विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही बाइक ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी. हादसा उनके घर से करीब दो किलोमीटर पहले हुआ.

गंभीर हालत में जीएमसीएच में कराया गया भर्ती

बाइक की टक्कर से नगीना महतो गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए जीएमसीएच में भर्ती कराया. चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया, लेकिन शनिवार की रात करीब आठ बजे उनकी मौत हो गयी. मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और घर में मातम पसर गया.

बाइक चालक हादसे के बाद मौके से फरार

मृतक के भतीजे रोहित कुमार ने बताया कि दुर्घटना के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त बाइक और साइकिल को जब्त कर लिया. पुलिस फरार बाइक चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. मामले की जांच की जा रही है.

पत्नी समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए नगीना महतो

नगीना महतो की मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक अपने पीछे पत्नी किश्मती देवी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. परिजनों ने पुलिस से फरार बाइक चालक को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

यह भी पढ़ें: बेतिया में नगर निकायों को बड़ी राहत, 15 लाख तक की योजनाओं के लिए पुरानी व्यवस्था बहाल


विज्ञापन
अवध किशोर तिवारी

लेखक के बारे में

By अवध किशोर तिवारी

अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन