चलती ट्रेन में खिड़की गिरने से यात्री की उंगली घायल, रेलवे ने कराया इलाज

Updated:
विज्ञापन

इलाज करवाते एसएस

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दिल्ली-कटिहार एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक यात्री के चलती ट्रेन की खिड़की गिरने से घायल होने की खबर है. नरकटियागंज जंक्शन पहुंचने से पहले हुई इस घटना के बाद रेलवे की मेडिकल टीम ने घायल यात्री को तत्काल प्राथमिक उपचार मुहैया कराया.

विज्ञापन

West Champaran News: दिल्ली-कटिहार एक्सप्रेस (15706) में सफर कर रहे मोतिहारी निवासी यात्री की चलती ट्रेन में खिड़की अचानक गिरने से उंगली घायल हो गई. घटना शनिवार रात नरकटियागंज जंक्शन पहुंचने से पहले हुई. यात्री की सूचना परिजनों ने रेलवे हेल्पलाइन के माध्यम से रेलवे को दी, जिसके बाद स्टेशन पर तैनात मेडिकल टीम ने ट्रेन में पहुंचकर घायल यात्री का प्राथमिक उपचार किया.

विज्ञापन

Narkatiaganj News: एस-6 कोच में यात्रा कर रहे थे राकेश कुमार

घायल यात्री की पहचान मोतिहारी निवासी राकेश कुमार (35) के रूप में हुई है. राकेश कुमार दिल्ली-कटिहार एक्सप्रेस के एस-6 कोच में बर्थ संख्या 31 पर यात्रा कर रहे थे. बताया गया कि ट्रेन के सफर के दौरान अचानक खिड़की गिर गई, जिससे उनकी उंगली में चोट लग गई.

घटना के बाद परिजनों ने तत्काल रेलवे हेल्पलाइन पर सूचना दी. सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घायल यात्री को प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की.

स्टेशन अधीक्षक मेडिकल टीम के साथ पहुंचे ट्रेन में

रेलवे हेल्पलाइन पर सूचना मिलने के बाद स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद कलीम मेडिकल टीम के साथ ट्रेन में पहुंचे. टीम ने घायल राकेश कुमार का प्राथमिक उपचार किया. त्वरित कार्रवाई के बाद यात्री और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली.

रेलवे की ओर से यात्री को आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई. घटना के बाद यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी रेलवे स्तर पर सतर्कता बरती गई.

आपात स्थिति में हेल्पलाइन का उपयोग करने की अपील

स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद कलीम ने कहा कि भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने यात्रियों से अपील की कि ट्रेन में यात्रा के दौरान किसी भी तरह की आपात स्थिति या दुर्घटना होने पर तत्काल रेलवे हेल्पलाइन का उपयोग करें, ताकि समय रहते आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके.

यह भी पढ़ें: बेतिया में बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, उत्कृष्ट कर्मियों को मिला सम्मान


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन