पश्चिमी चंपारण में पहली बार एडीटीओ की तैनाती, साक्षी प्रिया बनीं अपर जिला परिवहन पदाधिकारी

Updated:
विज्ञापन
पश्चिमी चम्पारण में पहली बार  अपर जिला परिवहन पदाधिकारीका पदस्थापन परिवहन सेवाओं को मिलेगी नई गति

पश्चिमी चंपारण को पहली बार अपर जिला परिवहन पदाधिकारी (ADTO) की सौगात मिली है, जिससे परिवहन सेवाओं में तेजी आने की उम्मीद है. यह नियुक्ति वाहन निबंधन, लाइसेंस और कर वसूली जैसे कार्यों को सुगम बनाएगी.

विज्ञापन

Bettiah News: पश्चिमी चंपारण को पहली बार अपर जिला परिवहन पदाधिकारी (एडीटीओ) की सौगात मिली है. बिहार सरकार के परिवहन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के तहत मुंगेर में पदस्थापित अपर जिला परिवहन पदाधिकारी साक्षी प्रिया का तबादला कर उन्हें अपर जिला परिवहन पदाधिकारी, बेतिया के पद पर पदस्थापित किया गया है. उनका पदस्थापन अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा.

पहली बार अलग अधिकारी की हुई तैनाती

अब तक पश्चिमी चंपारण में अपर जिला परिवहन पदाधिकारी का अलग पद नहीं था. ऐसे में जिला परिवहन कार्यालय का अतिरिक्त कार्यभार और प्रशासनिक जिम्मेदारियां सीमित संसाधनों के बीच संचालित होती थीं. पहली बार इस पद पर अलग अधिकारी की तैनाती से जिले के परिवहन प्रशासन को मजबूती मिलने की उम्मीद है.

वाहन निबंधन और लाइसेंस कार्यों में आएगी तेजी

एडीटीओ की नियुक्ति के बाद वाहन निबंधन, ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट और कर वसूली से जुड़े कार्यों में तेजी आने की संभावना है. इसके अलावा सड़क सुरक्षा अभियान और प्रवर्तन कार्रवाई को भी प्रभावी तरीके से संचालित करने में मदद मिलेगी.

आम लोगों को परिवहन सेवाओं में मिलेगी सुविधा

अपर जिला परिवहन पदाधिकारी की तैनाती से परिवहन संबंधी अन्य प्रशासनिक कार्यों के निष्पादन में भी तेजी आने की उम्मीद है. जिले के वाहन मालिकों और आम लोगों को वाहन एवं परिवहन सेवाओं से संबंधित काम के लिए पहले की तुलना में अधिक सुगमता से सेवाएं मिलने की संभावना जताई जा रही है.

यह भी पढ़ें:मोबाइल देखते-देखते पलंग से नीचे रखा पैर, छिपे सांप ने डसा... 5 साल के मासूम की मौत


विज्ञापन
अवध किशोर तिवारी

लेखक के बारे में

By अवध किशोर तिवारी

अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन