12 साल की जिया को डूबता देख बचाने कूदी 17 साल की गुलशन, पानी से भरे गड्ढे में दोनों की मौत

Updated:
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

हसनपुरा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. पानी से भरे गड्ढे में डूब रही 12 वर्षीय जिया को बचाने के प्रयास में उसकी 17 वर्षीय मौसेरी बहन गुलशन भी डूब गई. दोनों बच्चियों की मौत से गांव में मातम पसर गया है.

विज्ञापन

Bettiah Drowning Incident: स्थानीय थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में दो मौसेरी बहनों की मौत हो गई. पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूब रही 12 वर्षीय जिया को बचाने के लिए उसकी 17 वर्षीय मौसेरी बहन गुलशन पानी में कूद गई. बचाने की कोशिश में दोनों डूब गईं.

पैर फिसला और गहरे पानी में चली गई जिया

जानकारी के अनुसार, हसनपुरा निवासी सदा हुसैन की 12 वर्षीय पुत्री जिया घर के पीछे रेलवे लाइन के पास खोदे गए एक गहरे गड्ढे के समीप गई थी.

लगातार बारिश और बाढ़ के कारण गड्ढा पानी से भरा हुआ था. इसी दौरान जिया का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगी.

जिया को बचाने तुरंत पानी में कूद गई गुलशन

जिया को डूबता देख उसकी मौसेरी बहन 17 वर्षीय गुलशन, पिता अली हुसैन, उसे बचाने के लिए पानी में कूद गई.

गुलशन ने जिया को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन गड्ढे की गहराई और अधिक पानी के कारण वह खुद भी फंस गई. इसके बाद दोनों पानी में डूब गईं.

घर नहीं लौटीं तो शुरू हुई तलाश

काफी देर तक दोनों के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की. घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे.

दोनों को पानी से बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए दोनों शव

सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया.

थानाध्यक्ष नीतीश कुमार मौर्य ने बताया कि पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दोनों बच्चियों की मौत हुई है. कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. घटना के बाद हसनपुरा गांव में शोक का माहौल है.


विज्ञापन
अमर कुमार

लेखक के बारे में

By अमर कुमार

अमर कुमार को पत्रकारिता जगत में 10 वर्षों का अनुभव. अपराध रिपोर्टिंग, कला संस्कृति रंग कर्म, सिनेमा की खबरों के संकलन में रूचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन