अपनी क्षमता और प्रतिभा का सही उपयोग नहीं कर से पिछड़ा बिहार: प्रो.पीके चक्रवर्ती

योग-सत्र, आर्टिस्टिक योगासन, तथा शिक्षित बिहार, विकसित बिहार विषय पर विचार संगोष्ठी आयोजित की गई
बेतिया . महारानी जानकी कुंवर महाविद्यालय के “जानकी उद्यान ” में 22 मार्च के बिहार दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों का शुभारंभ महारानी जानकी एवं महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पे माल्यार्पण कर के किया गया.उसके बाद योग-सत्र, आर्टिस्टिक योगासन, तथा शिक्षित बिहार, विकसित बिहार विषय पर विचार संगोष्ठी आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य सह गणित विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ) पीके चक्रवर्ती ने की. इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारा बिहार सदियों से ज्ञान के क्षेत्र में आगे रहा है.आर्यभट्ट से लेकर डॉ. राजेंद्र प्रसाद जैसे अनेक प्रतिभाओं ने यहां जन्म लिया और बिहार के नाम का पताका पूरे विश्व में फैलाया. आज हम पिछड़ेपन का शिकार हो रहे हैं, तो इसका प्रमुख कारण यह है कि हम अपनी क्षमता को नहीं पहचान पा रहे हैं. एनएसएस और योग क्लब के को-आर्डिनेटर डॉ. राजेश कुमार चंदेल ने कहा कि बिहार की मिट्टी बौद्धिकता के क्षेत्र में हमेशा से उर्वर रही है. आज भी देश से लेकर विदेश तक सरकार को संचालित करने वाले अधिकतर बड़े अधिकारी बिहार से हीं आते हैं.संचालन कर रहे योग प्रशिक्षक पवन कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार का इतिहास बहुत ही गौरवशाली रहा है. यह ज्ञान और ध्यान तथा ऋषियों की तपोभूमि रही है.यह माता सीता, महर्षि वाल्मीकि, भगवान बुद्ध, महावीर, चाणक्य, सम्राट अशोक, गुरु गोविन्द सिंह की जन्म,कर्म और तपोस्थली है.विश्व में प्रथम लिच्छवी गणराज्य बिहार में ही स्थापित हुआ. वहीं धन्यवाद ज्ञापन गणित विभाग की एसिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.इंदु शुक्ला ने किया.कार्यक्रम में प्राध्यापक डॉ. जितेश कुमार,डॉ अविनाश कुमार, प्रधान सहायक रजनीश कुमार, प्रशांत कुमार, देवेंद्र कुमार,मुन्ना कुमार समेत महाविद्यालय के छात्र रितेश कुमार, दिवाकर कुमार, राहुल कुमार, शशिरंजन, स्तुति कुमारी, वंदना कुमारी, डिंपल कुमारी, कृति कुमारी, जितेश कुमार आदि छात्र-छात्राओं की महती भागीदारी रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




