मधुबनी एसबीआई शाखा से जोड़कर वीडियो वायरल, सत्यता की पुष्टि नहीं, बैंक प्रबंधन की चुप्पी

Updated:
विज्ञापन

नाचते हुए ब्रांच मैनेजर व अन्य

मधुबनी एसबीआई शाखा से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो महिलाएं डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो में दिख रही महिलाओं की पहचान शाखा प्रबंधक और जीविका कर्मी के रूप में की जा रही है. वीडियो की सत्यता और पृष्ठभूमि को लेकर अभी स्पष्टता नहीं है.

विज्ञापन

Bagaha News: मधुबनी स्थित एसबीआई शाखा कार्यालय से जुड़ा बताया जा रहा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में साड़ी पहने दो महिलाएं भोजपुरी गाने पर नृत्य करती दिखाई दे रही हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो में दिख रही महिलाओं में एक की पहचान शाखा प्रबंधक किरण कुमारी और दूसरी की जीविका कर्मी रागिनी के रूप में बताई जा रही है. हालांकि, प्रभात खबर वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रही महिलाओं की पहचान की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है.

वीडियो की पृष्ठभूमि को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो मधुबनी ब्रांच कार्यालय का है. वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर इसकी चर्चा तेज हो गई है और सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

हालांकि, वीडियो कब और किस परिस्थिति में बनाया गया, इसकी स्पष्ट जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है. ऐसे में वीडियो की वास्तविकता और इसकी पृष्ठभूमि की पुष्टि संबंधित स्तर से जांच के बाद ही हो सकेगी.

बैंक प्रबंधन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं

वायरल वीडियो को लेकर बैंक प्रबंधन या संबंधित कर्मियों की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. वीडियो के संबंध में किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले इसकी सत्यता और संदर्भ की पुष्टि जरूरी है.

शाखा प्रबंधक का पक्ष लेने का किया गया प्रयास

मामले में शाखा प्रबंधक किरण कुमारी का पक्ष जानने के लिए संवाददाता ने उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया. फोन रिसीव करने के बाद उन्होंने कुछ देर तक ‘हेलो-हेलो’ कहा. इसके बाद उन्होंने अपना मोबाइल एक महिला को दे दिया. उक्त महिला ने भी फोन पर ‘हेलो-हेलो’ कहा और कुछ देर बाद फोन काट दिया.

इस कारण शाखा प्रबंधक का पक्ष स्पष्ट रूप से प्राप्त नहीं हो सका.

पक्ष लेने के प्रयास के दौरान धमकी का आरोप

वायरल वीडियो के संबंध में संबंधित पक्ष से प्रतिक्रिया लेने के प्रयास के दौरान संवाददाता के अनुसार बिना स्पष्ट जवाब दिए फोन नंबर धनहा थाना पुलिस को भेजे जाने और महिला सम्मान व जांच के नाम पर कार्रवाई की धमकी दिए जाने की बात सामने आई.

हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया फिलहाल उपलब्ध नहीं है. इसलिए धमकी से जुड़े दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है.

जांच के बाद ही स्पष्ट होगी वास्तविकता

वायरल वीडियो की सत्यता, वीडियो में दिखाई दे रही महिलाओं की पहचान और इसके वास्तविक संदर्भ को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है. बैंक प्रबंधन अथवा संबंधित अधिकारियों की आधिकारिक प्रतिक्रिया और जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आ सकेगी.

यह भी पढ़ें: बगहा में मुक्ति पर्व दिवस मनाया गया, संत महापुरुषों के त्याग और मानव सेवा को किया गया याद


विज्ञापन
Israel Ansari

लेखक के बारे में

By Israel Ansari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन