बेतिया: सीमा की सुरक्षा करने वाले जवानों को सलाम, 24 SSB जवान हुए सम्मानित
जवान को सम्मानित करते रोटरी बेतिया सेंट्रल के डॉ प्रदीप कुमार व अन्य
बेतिया में रोटरी क्लब बेतिया सेंट्रल ने SSB 44वीं बटालियन के 24 जवानों को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया. जवानों को मोमेंटो और उपहार देकर उनकी कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान किया गया.
Bettiah News: बेतिया. एसएसबी 44वीं बटालियन, नरकटियागंज के स्थापना दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब बेतिया सेंट्रल की ओर से उत्कृष्ट सेवा के लिए 24 एसएसबी जवानों को सम्मानित किया गया. समारोह में जवानों को मोमेंटो एवं उपहार देकर उनकी कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया. कार्यक्रम में सिकटा विधायक समृद्ध वर्मा समेत रोटरी क्लब के पदाधिकारी और एसएसबी के अधिकारी मौजूद रहे.
आपके शहर में
उत्कृष्ट सेवा के लिए 24 जवानों का सम्मान
समारोह में पवन कुमार सिंह, मामलेश सेमवाल, सुधीर कुमार, इम्तियाज अहमद, राजू प्रसाद, शिवजी, हरीश, अंकित कुमार, संतु कुंडु, धीरेन्द्र प्रताप, मो. शबीर, आकाशदीप, धनंजय, अशलम नदाफ, कुंजा मंडल, जयचंद्र मौर्या, कपिल, पार्थ गोगोई, दीपक राय, टीजेड लाल, एच. लोहड़ी, चंद्रभूषण, अभिषेक सिंह एवं विपिन कुमार को सम्मानित किया गया.
जवानों को रोटरी क्लब बेतिया सेंट्रल की अध्यक्षा डॉ. शीला रंजन, डॉ. प्रदीप कुमार, सुजय कुमार सिन्हा, अधिवक्ता सुशील चौबे, बैजनाथ कुमार, डॉ. सत्यप्रकाश तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिकटा विधायक समृद्ध वर्मा ने मोमेंटो एवं उपहार प्रदान किया.
रोटरी क्लब की पहल की एसएसबी कमांडेंट ने की सराहना
कार्यक्रम की शुरुआत एसएसबी कमांडेंट बलवंत सिंह नेगी ने की. उन्होंने रोटरी क्लब की पहल की सराहना करते हुए कहा कि संस्था ने विभिन्न अवसरों पर एसएसबी के साथ कई सामाजिक एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किए हैं.
उन्होंने एसएसबी के साथ लगातार सहयोग के लिए रोटरी क्लब बेतिया सेंट्रल के प्रति आभार व्यक्त किया.
राष्ट्रसेवा के प्रति दिखी कृतज्ञता
समारोह के दौरान एसएसबी जवानों के प्रति सम्मान और राष्ट्रसेवा के लिए कृतज्ञता की भावना देखने को मिली. आयोजन के माध्यम से जवानों की सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण को सम्मानित किया गया.
यह भी पढ़ें: सस्ता नारियल पानी देने का झांसा, कारोबारी से साइबर अपराधियों ने ठगे 2.10 लाख रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए