Bettiah : दिनदहाड़े महिला से नकदी व जेवरात की लूट

Published by : DIGVIJAY SINGH Updated At : 09 Dec 2025 10:30 PM

विज्ञापन

लौरिया चनपटिया रोड पर सोमवार दोपहर एक महिला से नकदी और सोने का मंगलसूत्र लूटकर दो बाइक सवार अपराधी फरार हो गए.

विज्ञापन

– बस से टकराकर गिरने के बाद भी खेत में कूदकर फरार हुए बदमाश लौरिया . लौरिया चनपटिया रोड पर सोमवार दोपहर एक महिला से नकदी और सोने का मंगलसूत्र लूटकर दो बाइक सवार अपराधी फरार हो गए. घटना उस समय हुई जब बेलवा लखनपुर निवासी उर्मिला देवी अपनी मां द्वारा निकाले गए पचास हजार रुपये लेकर घर लौट रही थीं. गैस गोदाम मोड़ के पास अचानक पीछे से पहुंचे लूटेरों ने झोला छीन लिया और गले से चेन तोड़ दी. पीड़िता के शोर मचाने पर राहगीर सक्रिय हुए. इसी बीच सामने से आ रही एक स्कूल बस के चालक ने भाग रहे युवकों को रोकने के लिए बस को बीच सड़क पर खड़ा कर दिया. तेज रफ्तार में आने के कारण बाइक बस से टकरा गई और दोनों आरोपी सड़क पर गिर पड़े. इसके बावजूद वे रुपये व चेन लेकर बगल के गन्ना खेत में कूदकर फरार हो गए. सूचना पर पहुंची लौरिया पुलिस ने खेत की घेराबंदी कर तलाशी ली, लेकिन लुटेरे पकड़ में नहीं आए. पुलिस ने मौके से बाइक जब्त कर ली है. एसडीपीओ जेपी सिंह ने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है और अपराधियों की पहचान के लिए तकनीकी जांच जारी है. जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन