ePaper

Bettiah:1.55 करोड़ से नगर निगम में नए क्षेत्रों में बनेंगे सड़क और नाले

Updated at : 21 Sep 2025 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
Bettiah:1.55 करोड़ से नगर निगम में नए क्षेत्रों में बनेंगे सड़क और नाले

नगर निगम के महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने नव अधिग्रहित क्षेत्रों में बुनियादी विकास को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

बेतिया . नगर निगम के महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने नव अधिग्रहित क्षेत्रों में बुनियादी विकास को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है. इसके तहत नगर निगम बोर्ड से पारित प्रस्ताव के अनुसार कुल 1.55 करोड़ रुपये से अधिक की 15 विकास योजनाओं का कार्यादेश जारी किया गया है. महापौर ने संबंधित संवेदकों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के लिए समय सीमा में कार्य पूरा करने का आदेश दिया है.

वार्ड 30 में भिखारी यादव के घर से जतन यादव के घर तक सड़क निर्माण 8,38,000 रुपये और सतेन्द्र सिंह के घर से पीच रोड तक सड़क निर्माण 12,59,300 रुपये की लागत से स्वीकृत किया गया. वार्ड 33 में दुसैया मुख्य सड़क से अजय जी के घर तक सड़क और नाला निर्माण 6,05,500 रुपये और वार्ड 32 में मनसा टोला में मकसूद खान से रिजवान अंसारी के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण 10,49,589 रुपये की लागत से कार्यादेश दिया गया. वार्ड 45 में मेन रोड से लईया टोला गांव तक पीसीसी सड़क 12,10,900 रुपये दक्षिण टोला नारायण राम के घर से लेबर सामुदायिक भवन तक पीसीसी निर्माण 8,18,900 रुपये और खैरी टोला स्कूल से विनोद साह के खेत तक पुलिया निर्माण 8,60,000 रुपये की लागत से स्वीकृत किया गया. इसके अलावा वार्ड 27, 37, 38, 40, 41, 42 और 46 में भी सड़क, नाला और पेबर ब्लॉक निर्माण की विभिन्न योजनाओं को मंजूरी दी गई है. महापौर ने बताया कि सभी योजनाओं का लक्ष्य नव अधिग्रहित क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है. तीन माह के भीतर इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से शहर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन