Bettiah: विस चुनाव को लेकर सभी दलों ने तैयारियां की तेज, लोगों से किये जा रहे लोकलुभावन वादे

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. लोकलुभावन वादे भी लोगों से किये जा रहे हैं.
हरनाटांड़. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. लोकलुभावन वादे भी लोगों से किये जा रहे हैं. इन सब के बीच वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के गोद में बसे दोन के लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं. जिसमें यातायात व बिजली प्रमुख. बिजली तो आज तक दोन के गांव में नहीं पहुंची. वहीं सड़क मार्ग भी बरसात में पूरी तरह से ठप रहता है. अपनी मूलभूत सुविधाओं को लेकर दोन के लोग अब मुखर होने लगे हैं. रामनगर प्रखंड अंतर्गत सुदूरवर्ती दोन क्षेत्र की जनता ने आगामी विधानसभा चुनाव में वोट बहिष्कार की चेतावनी दी है. रविवार को भारतीय थारू कल्याण महासंघ के बैनर तले गोबरहिया दुर्गा माई स्थान पर आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया. बैठक में मौजूद ग्रामीणों और महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्षों से दो पंचायत नौरंगिया और बनकटवा-करमहिया मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं. क्षेत्र में बारहमासी सड़क, पुल-पुलिया, मोबाइल टावर, बिजली, स्वास्थ्य सुविधा और वन अधिकार कानून लागू करने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन आज तक कोई ठोस पहल नहीं हुई.
ग्रामीणों ने एकजुट होकर दिया नारा
ग्रामीणों ने एकजुट होकर नारा दिया “बारहमासी रोड नहीं तो वोट नहीं, पुल-पुलिया नहीं तो वोट नहीं, टावर नहीं तो वोट नहीं, बिजली नहीं तो वोट नहीं, वनाधिकार कानून लागू नहीं तो वोट नहीं, स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं तो वोट नहीं. उन्होंने चेतावनी दिया कि यदि मांगों पर सरकार ध्यान नहीं देती तो आने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार किया जाएगा. बैठक की अध्यक्षता भारतीय थारू कल्याण महासंघ के अध्यक्ष राजधारी महतो ने किया. बैठक में तय किया गया कि जब तक क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. ग्रामीणों ने कहा कि अबकी बार केवल वादों से काम नहीं चलेगा, बल्कि ठोस कार्रवाई ही उनके वोट का आधार बनेगा. मौके पर महासंघ के सचिव महेंद्र महतो, रामविनय काजी, लालबाबू पटेल, राजेंद्र महतो, रोहित महतो, दीपक उरांव, केदार उरांव, भगेलू साह, चंदेश्वर उरांव, चंदन महतो, बैजनाथ महतो, वासुदेव उरांव आदि उपस्थित रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




