पुलिस ने 24 घंटा में 24 वारंटों का किया निष्पादन, विभिन्न कांड में सात गिरफ्तार

पुलिस जिला बगहा अंतर्गत विभिन्न थानों की पुलिस ने विगत 24 घंटों में 24 वारंटों का निष्पादन किया है.
बगहा. पुलिस जिला बगहा अंतर्गत विभिन्न थानों की पुलिस ने विगत 24 घंटों में 24 वारंटों का निष्पादन किया है. जबकि कांड में सात गिरफ्तारी भी किया है: वही दूसरी ओर अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए गए सघन वाहन जांच में पुलिस ने 79 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया है. उक्त जानकारी एसपी सुशांत कुमार सरोज ने दी. एसपी ने बताया कि सेमरा थाना की पुलिस ने शराब के कांड में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर किया है. वहीं पुलिस ने तीन लीटर देसी शराब बरामद किया है. रामनगर थाना की पुलिस ने वारंट कांड में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. धनहा थाना पुलिस ने शराब के कांड में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. वही पुलिस ने 116.55 लीटर अंग्रेजी शराब व एक कार जब्त किया है. नौरंगिया थाना की पुलिस ने 10 लीटर देसी शराब तथा 15 लीटर कच्चा पास विनष्ट किया है. चिउटहा थाना की पुलिस ने बालू लदा हुआ एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किया है. इस संबंध में चिउटहा थाना द्वारा अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. एसपी ने बताया कि पुलिस ने कुल 24 वारंट का निष्पादन किया गया है. जिसमें 12 जमानतीय तथा 12 अजमानतीय 12 वारंट शामिल है. वहीं दूसरी ओर अपराध नियंत्रण को लेकर चलाया जा रहा है. जिस क्रम में यातायात थाना द्वारा 24 हजार, रामनगर थाना द्वारा 15500, चौतरवा थाना द्वारा 12 हजार, नौरंगिया थाना द्वारा 10 हजार, नदी थाना द्वारा 5 हजार, भितहा थाना द्वारा 5 हजार, सेमरा थाना द्वारा 3 हजार, वाल्मीकिनगर थाना द्वारा 2 हजार, बथवरिया थाना द्वारा 2 हजार, बगहा थाना द्वारा एक हजार समेत कुल 79 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




