ePaper

पुलिस ने 24 घंटे में 22 वारंटों का किया निष्पादन, विभिन्न कांड में 11 गिरफ्तार

Updated at : 29 Apr 2025 8:54 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने 24 घंटे में 22 वारंटों का किया निष्पादन, विभिन्न कांड में 11 गिरफ्तार

पुलिस जिला बगहा में विगत 24 घंटे में पुलिस ने 22 वारंटों का निष्पादन किया है.

विज्ञापन

बगहा. पुलिस जिला बगहा में विगत 24 घंटे में पुलिस ने 22 वारंटों का निष्पादन किया है. साथ ही विभिन्न कांड में 11 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. वहीं दूसरी ओर पुलिस ने सघन वाहन जांच में 91 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है. उक्त जानकारी एसपी सुशांत कुमार सरोज ने दी. उन्होंने बताया कि रामनगर थाना पुलिस ने वारंट में 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. भैरोगंज थाना पुलिस ने शराब के कांड में 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. वही 38 लीटर देसी शराब बरामद किया है. बगहा थाना द्वारा शराब के कांड में 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है .वही 16.92 लीटर अंग्रेजी शराब तथा एक बाइक जब्त किया गया है. धनहा थाना पुलिस ने 5.8 लीटर देसी शराब बरामद किया है. इस प्रकार कुल 22 वारंटों का निष्पादन किया गया है. जिसमें 20 जमानतीय एवं 2 अजमानतीय शामिल है. वहीं दूसरी ओर पुलिस ने अपराध नियंत्रण हेतु वाहन जांच किया. जिस क्रम में बगहा थाना द्वारा 5 हजार, पटखौली थाना द्वारा 5 हजार, चौतरवा थाना द्वारा 4 हजार, भैरोगंज थाना द्वारा 13 हजार, नौरंगिया थाना द्वारा 17500 रुपये, नदी थाना द्वारा 4 हजार, रामनगर थाना द्वारा 9 हजार, लौकरिया थाना द्वारा 6 हजार, सेमरा थाना द्वारा 2 हजार, यातायात थाना द्वारा 25500 रुपये समेत कुल 91 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन