Bettiah : वित्त और शिक्षा विभाग के सख्त आदेश के बाद भी आधे से अधिक शिक्षक शिक्षिकाओं का लटका वेतन

वित्त और शिक्षा विभाग द्वारा बीते 25 सितंबर से जिला में कार्यरत विभिन्न कोटि के करीब 22 हजार शिक्षक शिक्षिकाओं का वेतन भुगतान सुनिश्चित करने का आदेश दिया था.
बीते माह बिहार के अन्य जिलों से स्थानांतरित होकर जिले योगदान करने वाले अनेक शिक्षकों ने बताया कि पश्चिम चंपारण जिला शिक्षा कार्यालय के स्थापना शाखा के डीपीओ को समयबद्ध वेतन भुगतान सुनिश्चित करने पर डीएम सर द्वारा पुरस्कृत करने की खबर अखबार में पढ़ कर हम अपने गृह जिला में वेतन भुगतान व्यवस्थित होना पढ़ कर भरपूर गदगद होकर योगदान किए थे.लेकिन यहां तो सिर मुड़ाते ओले पड़ने की कहावत चरितार्थ हुई है.ऐसे ही एक शिक्षक ने बताया अपने पूर्व जिला की कुछ उधारी चूकता करना बाकी है,वहां से रोज फोन आ रहा है.लेकिन यहां तो स्थिति ही कुछ स्पष्ट नहीं है.इधर जिला शिक्षा कार्यालय के जानकार सूत्रों ने बताया कि करीब तीन हजार शिक्षक शिक्षिकाओं के वेतन भुगतान की तकनीकी स्वीकृति के लिए ई.फाइलिंग की प्रक्रिया बीते शुक्रवार को ही पूरी कर दी गई है.लेकिन वहां के कंप्यूटर ऑपरेटर की टेक्निकली अप्रूव करने में बरती जाने वाली प्रायःहर बार की उदासीनता के कारण जिला शिक्षा कार्यालय की आलोचना अकारण होती रही है.वही हजारों शिक्षक शिक्षिकाओं का पेमेंट का चेक बैंकों में भेजने के तीन दिन बाद भी भुगतान नहीं किया जाने से भी समस्या बरकरार है.इधर स्थापना संभाग के डीपीओ कुमार अनुभव ने बताया कि 75 फीसदी से भी अधिक शिक्षक शिक्षिकाओं के वेतन भुगतान का प्रोसेस पूरा कर लिया जा चुका है. लेकिन बीते तीन दिन से सीएसएमएस पोर्टल में तकनीकी खराबी के कारण बिहार के अनेक जिलों का भुगतान फंस गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




